टॉप 9 कंपनियों का मार्केट कैप 1.30 लाख करोड़ बढ़ा पिछले हफ्ते रिलायंस को छोड़कर अन्य 9 कंपनियों में तेजी रही

टॉप 9 कंपनियों का मार्केट कैप 1.30 लाख करोड़ बढ़ा पिछले हफ्ते रिलायंस को छोड़कर अन्य 9 कंपनियों में तेजी रही

देश की टॉप 10 वैल्यूड फर्म्स में से 9 का मार्केट वैल्यूएशन ₹1,30,391.96 करोड़ रुपए बढ़ गया। इसमें भारती एयरटेल और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) सबसे बड़े गेनर्स रहें। टॉप 10 में से केवल रिलायंस इंडस्ट्रीज रही जिसका मार्केट वैल्यूएशन नहीं बढ़ा।

भारती एयरटेल का वैल्यूएशन ₹23,746.04 करोड़ बढ़कर ₹5,70,466.88 करोड़ हो गया। TCS का मार्केट कैप ₹19,027.07 करोड़ बढ़कर ₹12,84,180.67 करोड़ पर पहुंच गया। वहीं मार्केट कैप बढ़ने के मामले में तीसरे नंबर पर HDFC बैंक रहा जिसका मार्केट कैप ₹17,881.88 करोड़ बढ़ा। इस बढ़ोतरी के साथ उसका मार्केट वैल्यूएशन ₹11,80,588.59 करोड़ हो गया।

रिलायंस इंडस्ट्रीज अभी भी सबसे वैल्यूएबल फर्म
वहीं टॉप-10 कंपनियों की रैंकिंग में, रिलायंस इंडस्ट्रीज ने सबसे वैल्यूएबल फर्म का खिताब बरकरार रखा। इसके बाद TCS, HDFC बैंक, ICICI बैंक, इंफोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, भारती एयरटेल, आईटीसी, भारतीय स्टेट बैंक और बजाज फाइनेंस रहे।

सेंसेक्स 2.29% उछला, निफ्टी ने ऑलटाइम हाई बनाया
पिछले हफ्ते बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स 1,511.15 अंक या 2.29% उछला। ये 67,481 के लेवल पर बंद हुआ। ये 67,927 के ऑल टाइम हाई से अब केवल 446 अंक नीचे हैं। वहीं निफ्टी ने शुक्रवार के कारोबार में नया हाई बनाया।

कारोबार के दौरान निफ्टी ने 20,272.75 के स्तर को छुआ। इससे पहले निफ्टी का ऑलटाइम हाई 20,222.45 था, जो उसने 15 सिंतबर को बनाया था। निफ्टी ने नया ऑलटाइम क्लोजिंग हाई भी बनाया। शुक्रवार को निफ्टी 134.75 अंक बढ़कर 20,267.90 के स्तर पर बंद हुआ।

₹1 लाख करोड़ के मार्केट कैप वाली टाटा ग्रुप की 5वीं कंपनी बनी ट्रेंट
ट्रेंट लिमिटेड 1 लाख करोड़ रुपए के मार्केट कैप वाली टाटा ग्रुप की 5वीं कंपनी बन गई है। ट्रेंट के शेयर शुक्रवार के कारोबार के दौरान 2% की बढ़ोतरी के साथ 2,840 रुपए के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गए। इसी के साथ इसका मार्केट कैप 1,00,958 करोड़ रुपए पर पहुंच गया। हालांकि, बाद में शेयरों में थोड़ी गिरावट आई और ये 1.27% ऊपर 2,822.40 रुपए पर बंद हुए।

इस साल ट्रेंट ने दिया 109% का रिटर्न
ट्रेंट ने 2023 में 109% का रिटर्न दिया है। वहीं पिछले 12 महीने का गेन 92% है। ट्रेंडलाइन के अनुसार, ट्रेंट अपने 50-डे और 200-डे सिंपल मूविंग एवरेजेज (SMAs) से ऊपर कारोबार कर रहा है। पिछले चार कारोबारी सत्रों से काउंटर अनबीटन रहा है और इस अवधि के दौरान 7% से ज्यादा की बढ़त इसमें रही है। लगातार तेजी के कारण यह स्टॉक ओवरबॉट जोन में आ गया है।

Advertisement