SBI और PNB सहित कई बैंकों ने ब्याज दरों में किया बदलाव, जानें अब कहां पैसा लगाना फायदेमंद

SBI और PNB सहित कई बैंकों ने ब्याज दरों में किया बदलाव, जानें अब कहां पैसा लगाना फायदेमंद

पंजाब नेशनल बैंक (PNB), स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), एक्सिस बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक ने हाल ही में FD पर मिलने वाले ब्याज में बढ़ोतरी की है। ऐसे में अगर इन बैंकों या किसी अन्य बैंक में FD कराने का प्लान बना रहे हैं तो इससे पहले 'महिला सम्मान सेविंग्स सर्टिफिकेट' (MSSC) के बारे में भी जान लेना चाहिए।

यह महिलाओं के लिए स्पेशल स्कीम है। इसमें 7.5% सालाना ब्याज दिया जा रहा है। इसमें कम से कम 1000 रुपए से लेकर अधिकतम 2 लाख रुपए का निवेश किया जा सकता है। इसमें 2 साल के लिए निवेश करना होता है। ऐसे में यहां हम आपको इस योजना से जुड़ी जरूरी बातें बता रहे हैं। इससे आप जान पाएंगे कि कहां पैसा लगाना ज्यादा फायदेमंद होगा।

2 साल से पहले भी निकाल सकेंगे पैसा
खास परिस्थितियों में ये अकाउंट 2 साल से पहले, लेकिन 6 महीने बाद ही बंद किया जा सकता है। हालांकि ऐसा करने पर 7.5% की जगह 5.5% ही ब्याज मिलेगा। ये ब्याज प्रिंसिपल अमाउंट पर दिया जाएगा। इसके अलावा आप 1 साल बाद 40% रकम निकाल सकते हैं।

बच्ची के नाम पर भी कर सकते हैं निवेश
इस स्कीम के तहत महिला खुद के लिए अकाउंट खुलवा सकती हैं। इसके अलावा मामा-पिता (गार्जियन) अपनी बेटी (नाबालिग) के नाम पर भी ‘महिला सम्मान सेविंग्स सर्टिफिकेट’ में निवेश कर सकते हैं। यानी इसमें नाबालिग लड़की के नाम पर भी निवेश किया जा सकता है।

कहां और कैसे खोल सकते हैं इसमें अकाउंट?
आप किसी भी डाकघर और अधिकृत बैंकों में MSSC खाता खोल सकते हैं। खाता खोलने के लिए आपको इसके फॉर्म के साथ ही केवाईसी डॉक्यूमेंट्स जमा करना होगा।

Advertisement