बेंगलुरु स्थित BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड की हरी पिच पर ईस्ट जोन के कप्तान रियान पराग ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। मनीषी ने अपनी पहली ही गेंद पर अंकित कुमार को एलबीडब्ल्यू कर पवेलियन भेजा। इसके बाद उन्होंने शुभमन खजुरिया, यश धुल, कन्हैया वाधवान, औकिब नबी और हर्षित राणा को भी एलबीडब्ल्यू कर ऐतिहासिक छह विकेट अपने नाम किए।
कौन हैं मनीषी?
मोहम्मद शमी और मुकेश कुमार जैसे गेंदबाजों के साथ खेलते हुए, मनीषी इस मैच में ईस्ट जोन के सबसे सफल गेंदबाज बनकर उभरे। मनीषी ने पिछले 3 वर्षों में सिर्फ 9 प्रथम श्रेणी क्रिकेट मैच ही खेले थे। उन्होंने हालांकि काफी प्रभाव छोड़ा है। पिछले साल रणजी ट्रॉफी सीजन में उनका प्रदर्शन शानदार रहा था, जिसमें उन्होंने 27.22 के औसत से 22 विकेट लिए थे। हाल ही में दलीप ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल में उन्होंने अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ 111/6 आंकड़ा हासिल किया। उनका पिछला सर्वश्रेष्ठ आंकड़ा 49/4 था।मनीषी के पास अंतरराष्ट्रीय अनुभव भी है। मनीषी ने 2019 में दक्षिण अफ्रीका अंडर-19 के खिलाफ चार दिवसीय मैच में इंडिया अंडर-19 का प्रतिनिधित्व किया था। उस मैच में उन्होंने 12.57 के औसत से सात विकेट लिए थे, जिसमें 58 रन देकर 5 विकेट वाला आंकड़ा भी शामिल था। मनीषी श्रीलंका के दिग्गज स्पिनर रंगना हेराथ के फैन हैं।











