दुर्ग , वाशु भारद्वाज I मेघ गंगा ग्रुप के संस्थापक एवं सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने वाले मनीष पारख को सेवा एवं सामाजिक दायित्वों के क्षेत्र में लंबे समय से किए जा रहे कार्यों के लिए डॉक्टरेट सम्मान प्रदान किया गया। यह सम्मान भारत सरकार के केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास बंडु आठवले द्वारा प्रदान किया गया।
पिता से मिली सेवा भावना कि शिक्षा :
मनीष पारख ने इस सफलता का श्रेय अपने पिता की दी हुई शिक्षा और उनके दिखाए सेवा मार्ग को दिया है। व्यापारिक व्यस्तताओं के बावजूद पारख ने शिक्षा, स्वास्थ्य और साइबर जागरूकता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर निरंतर जिम्मेदारी उठायी है। उपाधि ग्रहण करने के बाद पारख ने सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी जनसेवा जारी रखने की प्रतिबद्धता दोहराई।
मनीष पारख से जुड़े उद्यम और सामाजिक कार्य :
शहर सौंदर्यीकरण और शिक्षा में सुधार :
‘मोर शहर मोर जिम्मेदारी’ अभियान के अंतर्गत पारख ने दुर्ग स्थित गांधी चौक, शहीद चौक, वाई शेप ब्रिज चौक और कचहरी चौक के सौंदर्यीकरण एवं निर्माण का जिम्मा संभाला। महावीर स्कूल के अध्यक्ष के रूप में उन्होंने विद्यालय का जीर्णोद्धार कराया और क्वालिटी एजुकेशन सुनिश्चित करने के लिए स्किल डेवलपमेंट डिग्री प्रोग्राम की शुरुआत की।
पुलिस विभाग को बेरीगेट किए वितरित और बने साइबर प्रहरी :
ट्रैफिक व्यवस्था के लिए पुलिस विभाग को बेरीगेट वितरित करने के साथ ही रेंज आई जी राम गोपाल गर्ग के साथ मिलकर साइबर प्रहरी अभियान के तहत रेंज स्तर पर मोर्चा संभाला।
स्वास्थ्य क्षेत्र में क्रांतिकारी पहल :
मनीष पारख के नेतृत्व में लाइफकेयर डायग्नोस्टिक्स (NABL) के जरिए गरीब और जरूरतमंदों के लिए निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाए जा रहे हैं। वे पिछले 7 वर्षों से अनवरत निशुल्क एम्बुलेंस सेवा का संचालन कर रहे हैं। रूटीन स्वास्थ्य जांच को बढ़ावा देने के लिए उन्होंने विशेष हेल्थ कार्ड का सूत्रपात किया है, जिससे आम जनता को बड़ी राहत मिल रही है।











