Select Date:

मनीराम के पक्के घर का सपना हुआ साकार

Updated on 07-12-2024 12:44 PM

बेमेतरा। जिले में ऐसे कई परिवार हैं जो स्वयं के पक्के मकान का सपना लिए हुए हैं। प्रदेश सरकार के इस निर्णय से आवासहीन परिवारों में खुशी की लहर है। महल हो या झोपड़ी अपना घर अपना होता है, हर व्यक्ति का एक सपना होता है कि छांव के लिए उसका एक खुद का घर हो। स्वयं का घर होने से कई सारे फायदे हैं अपना घर व्यक्ति को वित्तीय सुरक्षा देता है। एक घर को अपना घर कहने मे जो गौरव की अनुभूति होती है, इसी सपने को प्रदेश सरकार द्वारा साकार किया जा रहा है। समाज के आर्थिक रूप से कमजोर तबके की भलाई के लिए सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना संचालित की जा रही है। इस योजना से जरूरतमंद लोगों को आवास भी मंजूर किये गये हैं।

जनपद पंचायत नवागढ़ जिला बेमेतरा से लगभग 28 किमी की दूरी पर स्थित गाव ऐरमशाही निवासी मनीराम साहू (उम्र 50 वर्ष) जो कि अत्यंत निर्धन है, वह अपने पत्नी एवं एक पुत्र के साथ रहता है। उनके पास रहने के लिए ठीक से मकान भी नहीं था। मनीराम बताते हैं कि वें सालों से कच्चे घर में अपना जीवन व्यतीत कर रहे थे। कच्ची दिवाल एवं खपरैल से बने मकान में रहने के कारण उन्हे बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ता था, बारिश के मौसम में छत टपकने एवं फर्श पर सिलन आने से के वजह से परेशानी का सामना करना पड़ता था। हर वर्ष बारिश के पहले कच्चे मकान को दूरस्थ करने की चिंता लगी रहती थी।

हमारी उतनी आमदनी नहीं थी की हम अपने कच्चे मकान को गिराकर पक्का मकान बनवा सके। लेकिन अब प्रधानमंत्री आवास योजना में नाम आने एवं ग्रामसभा में पात्र करने के बाद प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत मनीराम साहू का पक्का मकान का सपना साकार हुआ। जिसमें वह वर्तमान में निवासरत है, उन्होंने कहा की अब हम सब परिवार अपने पक्के मकान में बहुत खुश है। इसके लिए मै और मेरा पूरा परिवार राज्य शासन एवं मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को दिल से धन्यवाद करते है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 May 2025
बिलासपुर के शिक्षक प्रदीप श्रीवास्तव ने अपनी जिद से विशेष पिछड़ी जनजाति कोरवा की दशा ही बदल दी। जंगल में रहकर कंद-मूल खाकर और शिकार कर जीवन बिताने वाले उनके…
 12 May 2025
रायपुर, राजधानी के 16 अलग-अलग रूट पर ई-बसें चलाने का प्लान तैयार कर लिया गया है। हर 15 मिनट में बस स्टेशन से छूटेगी। 9 से 12 मीटर लंबी बसें रेलवे…
 12 May 2025
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में धर्मांतरण का मामला सामने आया है। शिव विहार कॉलोनी के एक मकान में रविवार को प्रार्थना सभा की आड़ में लोगों का धर्म परिवर्तन कराया जा…
 12 May 2025
रायपुर , राजधानी रायपुर में उत्तरप्रदेश के 2 मजदूरों की जिंदा जलने से मौत हो गई। अभनपुर में भारत माला प्रोजेक्ट का काम चल रहा था। रविवार शाम 7 बजे…
 12 May 2025
उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज महासमुंद के बसना विकासखंड के बोहारपार में कर्मा माता मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं सम्मान समारोह में शामिल हुए। उन्होंने वहां नवनिर्मित कर्मा माता मंदिर में…
 12 May 2025
रायपुर : कोरिया जिले के बैकुण्ठपुर स्थित शासकीय आदर्श रामानुज हायर सेकेंडरी स्कूल के मिनी स्टेडियम में एक अद्भुत दृश्य देखने को मिला, जहाँ विज्ञान और खगोलशास्त्र के प्रति जिज्ञासा की…
 12 May 2025
उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज महासमुंद जिले के बागबाहरा विकासखंड के घोयनबहारा में आयोजित सूरमाल साहू समाज के सामूहिक आदर्श विवाह स्वर्ण जयंती समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।…
 12 May 2025
रायपुर I मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 12 मई को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर सभी बौद्ध धर्मावलम्बियों सहित प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। अपने शुभकामना संदेश…
 12 May 2025
रायपुर I मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 12 मई अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस पर समर्पण और सेवाभाव की प्रतिमूर्ति सभी नर्सों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने अपने बधाई…
Advertisement