एक वीडियो में एक छोटा फैन पाकिस्तान की हार पर यह कहते हुए फूट-फूटकर रोने लगा कि पाकिस्तान टीम से ऐसी उम्मीद नहीं थी। वीडियो में वह कहता है कि पाकिस्तान टीम से बड़ी उम्मीद थी, लेकिन वह हार गया। यार इतना दुख होता है... यार पाकिस्तान हार गया...। इसके बाद वह फूट-फूटकर रोने लगा। एक अन्य वीडियो में एक फैन पाकिस्तान टीम की जर्सी फोल्ड करके अलमारी में रखता है और फिर सदमे से बदहवास होकर जमीन पर बैठ जाता है।

अफगानिस्तान का पहला विकेट 22वें ओवर की पहली गेंद पर 130 रन पर गिरा जब गुरबाज शाहीन शाह अफरीदी की गेंद पर उसमा मीर के हाथों कैच हुए। इब्राहिम 190 के स्कोर पर 34वें ओवर में हसन अली का शिकार हुए। उन्हें मोहम्मद रिजवान ने कैच किया।
इससे पहले पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बाबर आजम (92 गेंद में 74 रन) और ओपनर अब्दुल्ला शफीक (75 गेंद पर 58 रन) के अर्धशतकों की मदद से सात विकेट पर 282 रन का स्कोर खड़ा किया था। 42वें ओवर में 206 रन पर पांच विकेट गंवाने के बाद निचले क्रम में शादाब खान और इफ्तिखार अहमद के 40-40 रनों की तेज पारियों ने पाकिस्तान को 282 तक पहुंचने में मदद की। अफगानिस्तान की ओर से नूर अहमद ने 10 ओवर में 49 रन देकर तीन पाकिस्तानी बल्लेबाजों को आउट किया। नवीन-उल-हक ने दो और मोहम्मद नबी तथा अजमतुल्ला ओमरजई ने एक-एक विकेट लिया।