मल्लिकार्जुन खड़गे रायपुर पहुंचे, सीएम बघेल ने किया स्वागत

मल्लिकार्जुन खड़गे रायपुर पहुंचे, सीएम बघेल ने किया स्वागत
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नेता प्रतिपक्ष राज्यसभा मल्लिकार्जुन खड़गे का रायपुर एयरपोर्ट पहुंचने पर आत्मीय स्वागत किया। वे जांजगीर-चांपा जिले में आयोजित "भरोसे का सम्मेलन' में शामिल होंगे।

दरअसल बिलासपुर संभाग के SC बहुल जिले में खड़गे के दौरे को जातिगत समीकरणों से जोड़कर भी देखा जा रहा है, जिसे साधने के लिए बड़ी सभा आयोजित की जा रही है। इसके साथ ही पार्टी की नजर उन 24 सीटों पर भी है, जो इस संभाग में आती हैं।

Advertisement