15 मिनट में घर पहुंचेंगी कामवाली दीदी, अर्बन कंपनी ने लॉन्च की 'इंस्टा मेड्स' सर्विस

15 मिनट में घर पहुंचेंगी कामवाली दीदी, अर्बन कंपनी ने लॉन्च की 'इंस्टा मेड्स' सर्विस
नई दिल्‍ली: अर्बन कंपनी अब झटपट कामवाली सर्विस भी देगी। 'इंस्टा मेड्स' नाम से ये नई सर्विस मुंबई में शुरू हो गई है। इस सर्विस के जरिए सिर्फ 15 मिनट में कामवाली दीदी आपके घर पहुंच जाएंगी। फिलहाल यह सर्विस ट्रायल के तौर पर चल रही है। आगे इसे दूसरे शहरों में भी शुरू किया जाता है या नहीं, यह देखना होगा। शुरुआती ऑफर के तहत आपको एक घंटे के लिए सिर्फ 49 रुपये देने होंगे, जबकि असल कीमत 245 रुपये प्रति घंटा है।
Advertisement