3 करोड़ की जमीन बेच खरीदी थी महिंद्रा थार, नई नवेली गाड़ी में गोली मारकर हत्या हो गई
Updated on
29-07-2023 01:38 PM
फिरोजाबाद: थाना नगला सिंघी के गांव पीपरिया के पास थार गाड़ी के अंदर युवक का शव मिला है। युवक के बीच माथे में गोली मारी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं जिस थार गाड़ी में शव मिला है, उस पर नंबर प्लेट नहीं लगी थी। युवक की पहचान आगरा के ताजगंज के महुआ खेड़ा निवासी 22 वर्षीय धर्मवीर यादव के रूप में हुई है। पिता की एक साल पहले ही सड़क हादसे में मौत हो गई थी।
मृतक के चचेरे भाई जितेन्द्र यादव ने बताया कि धर्मवीर बीती शाम को घर से निकला था। रात 10 बजे उससे घरवालों की बात भी हुई थी, उसने बताया था कि कमरे पर ही है। दोस्तों के साथ जा रहा है। धर्मवीर ने दो माह पहले तीन करोड़ रुपये की जमीन बेची थी, उसके पिता जमींदार थे। पिता की मौत के बाद घर की जिम्मेदारी वही संभाल रहा था। वह दो बहनों में इकलौता भाई था। बड़ी बहन उमा की शादी हो चुकी है। छोटी बहन पढ़ाई कर रही है।
पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा था धर्मवीर
धर्मवीर आगरा में पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा था और कोचिंग भी चला रहा था। दस दिन पहले ही उसने महिंद्र थार (Mahindra Thar) गाड़ी ली थी। ग्रामीणों की सूचना पर एसपी सिटी सर्वेश कुमार मिश्रा, सीओ टूंडला अनिवेश कुमार और थाना प्रभारी कृपाल सिंह पहुंचे। एसपी सिटी ने बताया कि आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। इसके लिए दो टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही आरोपी गिरफ्तार किए जाएंगे। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया है।
पंकज मिश्रा, हमीरपुरः उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में किशोरियों के साथ सरेआम छेड़खानी की दो घटनाओं ने पुलिस की सक्रियता की पोल खोल दी है। बीच सड़क छेड़खानी करने से…
मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के पियर थाना की पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने बंदरा गांव के नूनफर टोला में छापा मारा। इस दौरान पुलिस ने देसी और…
शाहजहांपुर: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में आतंकी हमले की अफवाह फैलाई गई। सोशल मीडिया पर किए गए पोस्ट में दावा किया गया कि आतंकी शहर में घुस गए हैं। ताबड़तोड़ गोलियां…
उज्जैन: 2028 में लगने वाले सिंहस्थ महाकुंभ के विकास कार्यों को लेकर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कोठी पैलेस स्थित प्रशासनिक भवन में एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में सिंहस्थ के कार्यों की…
ग्रेटर नोएडा: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में ऑटो से कुत्ते को रस्सी से बांधकर बेरहमी से घसीटने का एक वीडियो सामने आया है। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।…
कर्नाटक पुलिस ने पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित डॉ. सुब्बन्ना अय्यप्पन की संदिग्ध परिस्थिति में मौत की जांच शुरू कर दी है। वह शनिवार को श्रीरंगपटना के निकट कावेरी नदी…
ऑपरेशन सिंदूर में मारे गए पाकिस्तानी आतंकियों के जनाजे में वहां की सेना के सीनियर अफसर और नेता भी शामिल हुए थे। रविवार को भारतीय सेना की प्रेस कॉन्फ्रेंस में…
भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर के 43 घंटे बाद सोमवार को 9 राज्यों के 32 एयरपोर्ट्स खोल दिए गए हैं। एयरलाइंस कंपनियों की तरफ से यात्रियों के लिए बुकिंग…
नई दिल्ली I राष्ट्रीय स्तर पर भारतीय बौद्ध संघ नई दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष भंते संघप्रिय राहुल जी के सानिध्य में दिल्ली जनपथ स्थित “अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर” में बड़े धूमधाम…