मामला कुडाल तालुका के पिंगुली गांव का है। गोपाल सावंत की मां फुटपाथ पर सब्जियां बेचकर परिवार चलाती थीं। बेटे का सपना सेना में जाने का था। वह लंबे समय से तैयारी कर रहा था। जब सीआरपीएफ चयन की लिस्ट में उसका नाम आया तो उसकी खुशी का ठिकाना न रहा।
महाराष्ट्र : फुटपाथ पर सब्जी बेच रही थीं, पैरों पर गिरकर बेटे ने दी CRPF चयन की खबर तो फूटकर रोईं मां
सिंधुदुर्ग : महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले में एक युवक का सीआरपीएफ में सिलेक्शन हुआ तो वह खुशी से झूम उठा। वह जल्दी से जल्दी यह खुशखबरी अपनी मां को देना चाहता था। वह मां के पास पहुंचा। मां उस समय रोज की तरह फुटपाथ पर सब्जियां बेच रही थीं। वह सब्जी बेचने के लिए आवाजें लगा रही थीं, बेटा उनके पांव में गिरा और आशीर्वाद लिया। मां को कुछ समझ नहीं आया। उन्होंने पूछा और जब बेटे के चयन का पता चला तो उसे सीने से चिपकाकर फूट-फूटकर रोने लगीं। हालांकि उनकी आखों के ये आंसू खुशी के थे, इस पल को जिसने देखा, वह ही भावुक हो गया।
मामला कुडाल तालुका के पिंगुली गांव का है। गोपाल सावंत की मां फुटपाथ पर सब्जियां बेचकर परिवार चलाती थीं। बेटे का सपना सेना में जाने का था। वह लंबे समय से तैयारी कर रहा था। जब सीआरपीएफ चयन की लिस्ट में उसका नाम आया तो उसकी खुशी का ठिकाना न रहा।
एक तीसरे यूजर ने प्रतिक्रिया दी, 'ऐसी दुनिया में जहां प्यार शर्तों के साथ आता है और समय के साथ फीका पड़ जाता है, एक मां का प्यार अद्वितीय है, मौन, निस्वार्थ और अनंत। वह आपको उस तरह से प्यार करती है जिस तरह से दुनिया कभी नहीं कर सकती, इसलिए नहीं कि आप क्या बनते हैं, बल्कि इसलिए कि आप अस्तित्व में हैं। इसमें कोई आश्चर्य नहीं कि उसे भगवान कहा जाता है।