महन्त मंगीलाल राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त

महन्त मंगीलाल राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त
गुजरात सोमनाथ में राष्ट्रीय अधिवेशन में उपस्थित होने जा रहे अंतर्राष्ट्रीय सन्त बौद्धिक मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज ब्रम्हे एवम नरेन्द्र मोदी विचार मंच के प्रदेश महामंत्री श्री दिलीप भगत जी का भोपाल रेल्वे स्टेशन में अंतर्राष्ट्रीय सन्त बौद्धिक मंच नरेंद्र मोदी विचार मंच के पदाधिकारियों द्वारा पुष्पहार, श्रीफल देकर स्वागत किया गया। श्री ब्रम्हे द्वारा कुछ सक्रीय कार्यकर्ताओं को तथा श्री महन्त मंगीलाल जी जो देश में सन्तों के बीच में अच्छी पकड़ रखते हैं उन्हें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया। स्वागत करने पहुंचे अंतर्राष्ट्रीय सन्त बौद्धिक मंच के राष्ट्रीय महामंत्री श्री महन्त अनुराग सिंह जी,भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री रमेश जी एवम् भोपाल, रायसेन, सीहोर के जिलाध्यक्ष तथा अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Advertisement