Select Date:

म.प्र. की सांस्कृतिक विरासत दिखेगी जीआईएस में

Updated on 22-02-2025 01:16 PM
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट भोपाल में निवेशकों, उद्योगपतियों और अतिथियों को प्रदेश की ऐतिहासिक विरासत और समृद्ध संस्कृति को रेखांकित करने के लिए विशेष रूप से संयोजित 'अमृतस्य मध्यप्रदेश' नृत्य नाटिका प्रस्तुत की जाएगी। प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत, विविधता और पर्यटन स्थलों की खूबसूरती को प्रसिद्ध कोरियोग्राफर मैत्री पहाड़ी के निर्देशन में 100 से अधिक कलाकार अनूठे रूप में दिखाएंगे। इसके साथ ही प्रदेश के पारंपरिक और स्थानीय लोकनृत्य, मटकी नृत्य और करमा जनजातीय नृत्य आदि की प्रस्तुतियाँ विशेष आकर्षण होगी।

प्रमुख सचिव पर्यटन और संस्कृति एवं प्रबंध संचालक टूरिज्म बोर्ड श्री शिव शेखर शुक्ला ने कहा कि जीआईएस में अतिथियों को मध्यप्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पर्यटन स्थलों की संगीतमयी अनुभूति कराई जाएगी। उनके मध्यप्रदेश प्रवास के अनुभव को अविस्मरणीय बनाने के लिए कई मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। ये प्रयास प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने और निवेशकों को आकर्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

ताज लेक फ्रंट होटल में 23 फरवरी को शाम 6:30 बजे से बांसुरी, सरोद, सारंगी और जुगलबंदी जैसी संगीतमय प्रस्तुति दी जाएगी। समिट के पहले दिन 24 फरवरी को अंतर्राष्ट्रीय इंदिरा गांधी मानव संग्रहालय में सुबह 8 बजे से स्थानीय संस्कृति को प्रदर्शित करते लोक कला के दलों की प्रस्तुतियां होंगी। इसी दिन ओडीओपी मंच और मध्यप्रदेश पेविलियन में प्रदेश की सांस्कृतिक झलक भी देखने को मिलेगी। इसमें गोंड और भील जनजातियों की लोक संस्कृति एवं बुंदेलखंड व चंबल अंचल की विरासत का प्रदर्शन भी किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिये अतिथि निवेशकों को प्रदेश की ऐतिहासिक विरासत को नजदीक से देखने का अवसर मिलेगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 May 2025
कटारा हिल्स इलाके में शादी के जश्न के बीच हुई हिंसा के मामले में नागपुर से अपने दामाद के भतीजे की शादी में शामिल होने आई महिला की मारपीट में…
 14 May 2025
जेपी अस्पताल में 242 बेड का नया सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक बन रहा है। इसमें खासतौर पर महिलाओं और गंभीर मरीजों के इलाज के लिए अत्याधुनिक सुविधाएं होंगी। पांच मंजिला इस…
 14 May 2025
अन्य राज्यों की तरह, मप्र में भी खनन प्रोजेक्ट में पर्यावरण और वन क्षेत्र से जुड़ी अनुमतियां लेना कठिन रहा है। इन अनुमतियों के समय पर न मिलने से प्रोजेक्ट…
 14 May 2025
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में प्रदेश के अफसर आज बेंगलुरु में भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (बीईएमएल) को आवंटन पत्र सौंपेंगे। मुख्यमंत्री यादव ने कहा है कि हमारी सरकार…
 14 May 2025
अटेर से कांग्रेस विधायक और मप्र विधानसभा के उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने खुरई विधायक और पूर्व मंत्री भूपेन्द्र सिंह को मप्र का सबसे डरा हुआ नेता बताया है। भोपाल…
 14 May 2025
भोपाल। फिटनेस न वैधता, पंजीकरण भी समाप्त, फिर भी पुलिस, परिवहन और तमाम प्रशासनिक व्यवस्थाओं के सामने मौत बनकर दौड़ती बस ने जब राजधानी में मंत्रालय और मुख्यमंत्री निवास से कुछ…
 14 May 2025
 इंदौर। मध्य प्रदेश के जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह एक बार फिर अपने विवादित बयान के कारण सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर की नायिका कर्नल सोफिया कुरैशी का…
 14 May 2025
भोपाल। बाणगंगा चौराहे पर सोमवार करीब 11 बजे हुए बस हादसे के बाद श्रीराम नंदा एजुकेशन एंड वेयलफेयर सोसायटी ने दोपहर तीन बजे पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए जालसाजी…
 14 May 2025
ग्वालियर , मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल(MPBSE) 10वीं व 12वीं की परीक्षा में फेल होने वाले, अनुपस्थित रहने वाले छात्रों को दोबारा परीक्षा देने का मौका 17 जून से मिलेगा। जिले…
Advertisement