भोपाल। 37वें गोवा राष्ट्रीय खेल में अद्वैत पांगे ने शानदार प्रदर्शन कर तैराकी में दो पदक दिलाए। देव मीणा ने पोलवाल्ट में स्वर्ण पदक जीता। मप्र के रोइंग खिलाड़ियों ने भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए 10 इवेंट के फाइनल में प्रवेश किया। मप्र की गतका टीम ने सेमीफाइनल में जगह बनाई। मप्र ने नौ स्वर्ण, 23 रजत व 16 कांस्य सहित कुल 48 पदक के साथ पदक तालिका में छटवें स्थान पर चल रहा है। बुधवार को रोइंग के में पदक आने की उम्मीद है।
तैराकी के पुरूष 400 मी. व्यक्तिगत स्पर्धा में अद्वैत पांगे ने एक रजत पदक जीता। स्वर्ण पदक कर्नाटक के शान गांगोली ने तथा कांस्य पदक केरल के सजन प्रकाश ने जीता। पुरूष 200 मी. बैकस्ट्रोक में भी अद्वैत पागे ने कांस्य पदक अपने नाम किया।
मप्र के 10 रोइंग खिलाड़ियों ने किया फायनल में प्रवेश किया
चापोरा रिवर मापुसा में आयोजित की जा रही है प्रतियोगिता में 11 इवेंट हुए। मप्र के 10 खिलाड़ियों ने फायनल मुकाबले में प्रवेश कर अपना दबदबा कायम किया। मप्र की गतका टीम सेमीफायनल में प्रवेश कर लिया। मप्र गटका टीम के मनजीत सिंह ने व्यक्तिगत एकल सेटटी स्पर्धा में गुजरात को हराया। मप्र गटका टीम के खिलाड़ियों ने सभी इवेन्ट में शानदार प्रदर्शन कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। मप्र अकादमी के होनहार देव मीण ने पुरुषों के पोलवाल्ट इवेंट मे 5.16 मीटर के साथ स्वर्ण पदक जीता।
खेल सचिव पी नरहरि अद्वैत पागे को पदक से सम्मानित कर प्रोत्साहित किया। साथ ही राष्ट्रीय खेल 2023 की 3मी. स्प्रिंग बोल्ड डायविग की खिलाड़ी पलक शर्मा और गतका खिलाड़ियों से भेंट कर उन्हें बेहतर खेल प्रदर्शन की शुकामनाएं दी।











