मध्‍य प्रदेश में बनी रहेगी ठंडक, 23 फरवरी से बदलेगा मौसम

मध्‍य प्रदेश में बनी रहेगी ठंडक, 23 फरवरी से बदलेगा मौसम
भोपाल। उत्तर भारत के आसपास बना पश्चिमी विक्षोभ समाप्त हो चुका है। वर्तमान में मध्य प्रदेश के मौसम को प्रभावित करने वाली कोई मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक हवाओं का रुख पश्चिमी एवं उत्तर-पश्चिमी बना हुआ है। इस वजह से अभी दो दिन तक रात में हल्की ठंडक बनी रहने के आसार हैं। उसके बाद नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से एक बार फिर तापमान बढ़ने लगेगा। उधर शुक्रवार को सबसे कम नौ डिग्री सेल्सियस तापमान हिल स्टेशन पचमढ़ी में दर्ज किया गया। दिन का सबसे अधिक 34 डिग्री सेल्सियस तापमान मंडला में रिकार्ड हुआ।
  • मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानी अभिजीत चक्रवर्ती ने बताया उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ आगे बढ़ चुका है।
  • उसके प्रभाव से राजस्थान पर बना प्रेरित चक्रवात भी समाप्त हो गया है।
  • वर्तमान में सिर्फ हरियाणा और उसके आसपास हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है।
  • इस चक्रवात को असर मध्य प्रदेश के मौसम पर पड़ने की संभावना नहीं है।
  • मौसम विशेषज्ञ अजय शुक्ला ने बताया कि वर्तमान में हवाओं का रुख पश्चिमी एवं उत्तर-पश्चिमी बना हुआ है। इस वजह से रात के तापमान में मामूली गिरावट हो सकती है।
Advertisement