मध्यप्रदेश सर्वधर्म सद्भावना मंच सभी धर्मगुरुओं ने दी बौद्ध धर्म गुरु शाक्य पुत्र भंते सागर थेरो जी को जन्म दिवस की बधाई सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया जन्म उत्सव

मध्यप्रदेश सर्वधर्म सद्भावना मंच सभी धर्मगुरुओं ने दी बौद्ध धर्म गुरु शाक्य पुत्र भंते सागर थेरो जी को जन्म दिवस की बधाई सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया जन्म उत्सव
भोपाल I  शुक्रवार को भंते शाक्यपुत्र सागर महाथेरो एवं उनके शिष्य भंते राहुलपुत्र जी का अवतरण दिवस “मैत्री एवं सद्धभावना दिवस” के रूप में बुद्धभूमि महाविहार, चूनाभट्टी, भोपाल में धम्म, करुणा और समता भाव से मनाया गया जिसमें सभी धर्म गुरुओं एवं मध्यप्रदेश सर्वधर्म सद्भावना मंच के पदाधिकारियों ने भाग लेकर भंते सागर जी को जन्म दिवस की बधाई दी जिसमे प्रमुख रूप से ईसाई धर्म गुरु आर्च बिष्प दुराई राज जी,गुरुचरण सिंह अरोड़ा जी,मोहम्मद कलीम एडवोकेट, डॉक्टर फादर आनद मुदुगल जी,हाजी मोहम्मद इमरान हारून,पंडित महेंद्र शर्मा जी, हाजी हनीफ़ अय्यूबी, भरमा कुमारी ग्रुप की बहनों  आदि ने जन्म उत्सव सम्हारो में भाग लेकर भंते शाक्य पुत्र सागर थेरो जी एवं उनके शिष्य भंते राहुल को शुभकामनाएं दी I
Advertisement