Select Date:

मध्य प्रदेश सरकार 20 साल बाद पीपीपी मॉडल पर चलाएंगी बसें, सुगम परिवहन सेवा को मंजूरी

Updated on 02-04-2025 12:02 PM
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार 20 वर्ष बाद फिर से परिवहन सेवा की शुरुआत करने जा रही है। इसके लिए मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा को कैबिनेट में मंजूरी मिल गई। ये बसें प्रदेश में शहर से लेकर गांव तक पीपीपी मॉडल पर चलाई जाएंगी।

सरकार बस खरीदने की जगह बस ऑपरेटर्स को इंगेज करके बसों का संचालन करेगी। इसके लिए एक होल्डिंग कंपनी बनाई जाएगी, वही बसों का संचालन और उसका नियंत्रण करेगी। कंपनी के गठन के लिए 101.20 करोड़ की अंशपूंजी के रूप में स्वीकृति दी गई है। जब कंपनी लाभ की स्थिति में आ जाएगी तो कंपनी द्वारा लाभांश राज्य शासन को दिया जाएगा।

2005 में सड़क परिवहन निगम में की गई थी तालाबंदी

गौरतलब है कि भाजपा की बाबूलाल गौर सरकार ने ही वर्ष 2005 में साढ़े चार सौ करोड़ के घाटे में चल रहे राज्य सड़क परिवहन निगम में तालाबंदी की थी, तब से प्रदेश में परिवहन सेवाएं ठप हैं। केवल मुनाफे के मार्ग पर ही निजी बसें चलाई जा रही हैं। नई सेवाएं पहले आदिवासी अंचलों से आरंभ होगी।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में हुई मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की बैठक में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा प्रारंभ करने की स्वीकृति दी गई। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि हमने चुनाव के समय घोषणा की थी गरीबों को सुगम ट्रांसपोर्ट उपलब्ध कराएंगे।

इस बार मॉडल बदला है

परिवहन सेवा को पिछली सरकारों ने बंद कर दिया था, हमने परिवहन नीति बनाई है और इस बार मॉडल बदला है। हम पीपीपी मॉडल पर बसें चलवाएंगे। इसके लिए जिला स्तरीय समिति गठित की जाएगी। इसके समन्वयक कलेक्टर रहेंगे। समिति में जिले के सांसद, समस्त विधायकगण, महापौर, अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहेंगे।

यह समिति बसों के संचालन की मॉनिटरिंग, संचालन, साधारण एवं ग्रामीण मार्गों पर बस स्टाप, चार्जिंग स्टेशन के निर्माण संबंधी सुझाव के साथ जिले के बस ऑपरेटर्स के मध्य आवश्यक समन्वय का कार्य करेगी। बस का उपयोग कार्गो सेवा के लिए भी किया जाएगा, नीति में इसका प्रविधान किया जाएगा। राज्य परिवहन निगम की संपत्तियां कंपनी के आधिपत्य में रहेगी।

यात्रियों एवं बस ऑपरेटर्स के लिए एप और कंपनी की मॉनीटरिंग के लिए होगा डैशबोर्ड

बसों पर प्रभावी नियंत्रण सरकार का होगा। यात्रियों एवं बस ऑपरेटर्स के लिए एप और कंपनी की मॉनीटरिंग के लिए एक डैशबोर्ड भी होगा। कंपनी के कार्यालयों में कंट्रोल एवं कमांड सेंटर बनाए जाएंगे। यात्रियों को मोबाइल एप से ई-टिकिट, सुविधा मिलेगी।

इससे बसों की ट्रेकिंग, आक्युपेंसी तथा यात्रा प्लानिंग की जा सकेगी। पैसेंजर इन्फोर्मेशन सिस्टम की स्थापना भी बस स्टैंड, यात्री बसों पर रीयल टाइम बेसिस पर की जा सकती है। यह जानकारी मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से सीधे यात्रियों को मोबाइल पर मुहैया कराई जाएगी।

यात्री बसों के संचालन की त्रि-स्तरीय होगी मॉनीटरिंग

प्रदेश में यात्री बसों के संचालन की त्रि-स्तरीय मॉनीटरिंग की जाएगी। इसके लिए प्रदेश मुख्यालय स्तर पर एक राज्यस्तरीय होल्डिंग कंपनी गठित की जाएगी। प्रदेश के सात बड़े संभागों (भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन, सागर एवं रीवा) में सात क्षेत्रीय सहायक कंपनियां भी गठित की जाएगी।

इसी उद्देश्य से प्रदेश के सभी जिलों में जिला स्तरीय यात्री परिवहन समिति गठित भी की जाएंगी। रीवा एवं ग्वालियर के लिए वर्तमान प्रचलित कंपनी को बंद कर नई क्षेत्रीय कंपनी गठित की जाएगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 April 2025
मुरैना, नरसिंहपुर, मंदसौर, दमोह और कटनी में भी होगी इंडस्ट्री कॉन्क्लेवरीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव का दूसरा चरण इंदौर में आईटी समिट के साथ 27 अप्रैल को शुरू होगा। इसमें भोपाल जीआईएस…
 06 April 2025
सुभाष नगर वो क्षेत्र है जो एमपी नगर और अरेरा हिल्स को मेन रेलवे स्टेशन और भेल व रायसेन रोड से जोड़ता है। ट्रैफिक के लिहाज से महत्वपूर्ण जंक्शन पर…
 06 April 2025
 भोपाल। कटारा हिल्स थाने में एक मुस्लिम युवक पर धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। मुस्लिम युवक सोहेल खान ने अपना धर्म छुपाकर हिंदू युवती से सोशल…
 06 April 2025
महिला शिक्षा और सामाजिक न्याय की प्रेरणादायक कहानी पर आधारित फिल्म 'फुले' (PHULE) को समर्थन देने के लिए बहुजन इंटेलेक्ट ने एक सिनेमा जागरूकता अभियान शुरू किया है। इस अभियान…
 06 April 2025
भोपाल में पॉड होटल को यात्रियों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है और इसी को देखते हुए अब इसे रानी कमलापति (RKMP), संत हिरदाराम नगर और सीहोर में भी शुरू किया…
 06 April 2025
नगरीय यातायात पुलिस भोपाल ने रामनवमी के अवसर पर 6 अप्रैल 2025 को शहर में आयोजित होने वाले अलग-अलग धार्मिक कार्यक्रमों के मद्देनजर एक विशेष एडवाइजरी जारी की है। इस…
 06 April 2025
मध्यप्रदेश के पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना (डीजीपी) से अधिक प्रॉपर्टी उनके मातहतों के पास है। मकवाना के पास भोपाल में एक करोड़ 11 लाख रुपए का एक प्लॉट और एक…
 06 April 2025
भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन क्षेत्र में एक युवक ने अपनी पत्नी और ससुराल पक्ष के लोगों से प्रताड़ित होकर खुदकुशी कर ली। उसने फांसी लगाने से पहले फेसबुक पर लाइव…
 06 April 2025
भोपाल। बादलों के छंटते ही गर्मी के तेवर तीखे होने लगे हैं। इसी क्रम में शनिवार को पूरे प्रदेश में दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। सबसे अधिक 42.4…
Advertisement