भोपाल। मेाहन सरकार का दूसरा बजट बुधवार को विधानसभा में प्रस्तुत होगा। यह चार लाख करोड़ रुपये से अधिक का हो सकता है। इसमें सभी वर्गों के साधने का प्रयास रहेगा। गरीब, युवा, महिला और किसानों पर फोकस रहेगा तो 2028 में होने वाले सिंहस्थ के लिए अतिरिक्त प्रविधान किए जाएंगे। बजट भाषण को अनुमोदन देने के लिए विधानसभा परिसर स्थिति मुख्यमंत्री के सभाकक्ष में सुबह साढ़े 10 बजे कैबिनेट बैठक होगी।
जयवर्धन सिंह ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए 15 करोड़ दिए जाएंगे। हमें उम्मीद थी कि हमें भी मिलेंगे, लेकिन सत्ता पक्ष के विधायकों को ही एक करोड़ मिले। विधायकों ने करार तक कर लिया था लेकिन उन्हें पूरे 15 करोड़ नहीं मिले। इस पर सदन में हंगामा मच गया। मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि आपको विधायक निधि मिलती है, आप करार करते हो क्या? इस पर जयवर्धन ने कहा विश्वास सारंग ने बहुत करार किए नर्सिंग कालेजों के साथ। जयवर्धन ने सदन में महू की घटना और सौरभ शर्मा प्रकरण को लेकर भी सरकार को सदन में घेरा।