भोपाल l राजधानी के कोलार स्थित सेवन एंड सेवन होटल एंड रिसॉर्ट मै गरबा एवं डांडिया महोत्सव, रविवार 28 सितंबर 2025 को मनाया गया, कार्यकम के आयोजक श्री प्रशान्त राखे, श्रीमती कीर्ति नवाथे, ने बताया कि शीतल, ऋषिकेश , आशुतोष, माधव राव, विनोद राखे, विशाखा , रीना द्वारा माताजी की आरती का गायन कर कार्यक्रम प्रारम्भ किया गया , साथ ही बताया गया कि मधुबन म्यूजिक परिवार प्रतिवर्ष नवरात्र के पावन पर्व पर गरबा महोत्सव का आयोजन किया जाता है, हर साल गरबा महोत्सव में महिलाओं की संख्या बढ़ती जा रही है, इस उत्सव में लगभग 60 महिलाओं ने गरबा महोत्सव में भाग लिया, ओर इसकी एक महीने से प्रैक्टिस चल रही थी, जिसकी ट्रेनिंग श्रीमती शीतल जी द्वारा दी गई , साथ ही बताया कि गरबा थीम मै सिंगिंग का भी आयोजन किया गया था, जिसमें राजेश, राशि, अजय, गरीमा, डॉक्टर अभय, नीलिमा, मिलिंद , प्रदीप, आभा, प्रमोद राखे, अंजू , ममता, नंदिनी, कुमारी ब्लेसी, शिवांगी ताई, योगिता , रचना, द्वारा गरबा सॉन्ग गाए, कार्यक्रम में मैसर्स कृष्णा डेयरी के प्रो श्री वीरसिंह गुर्जर, मैसर्स राज कंस्ट्रक्शन प्रो श्री राजबीर सिंह जादौन, श्री प्रदीप शर्मा अधिवक्ता, मैसर्स गैलेक्सी एंटरप्राइजेज प्रो श्री अरविंद मांझी, मैसर्स डी एस एस सिक्योरिटी प्रो श्री का विशेष योगदान रहा है
मधुबन म्यूजिक परिवार का विशाल गरबा महोत्सव संपन्न











