भोपाल। प्रदेश में पारा उतरने और चढ़ने का दौर लगातार जारी है। शनिवार के मुकाबले रविवार को प्रदेश के अधिकांश जिलों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बढ़त देखने को मिली। शनिवार जहां ग्वालियर और गुना का तापमान 11 डिग्री पर पहुंचा था, वहीं रविवार यहां 12 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। रविवार को अधिकांश जगहों पर न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली है.
10 डिग्री के नीचे नहीं तापमान
जानकारी के मुताबिक हिल स्टेशन पचमढ़ी में तापमान 11.4 डिग्री पर पहुंचा है। वहीं नवंबर महीने के तीसरे हफ्ते तक प्रदेश के किसी भी जिले का तापमान 11.4 डिग्री के नीचे नहीं आया है। प्रदेश के सबसे ठंडा जिले की बात करें तो शिवपुरी में दिन का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज कियाा गया है।
28 नवंबर के बाद ठंड
मौसम वैज्ञानिकों की माने तो मध्यप्रदेश में न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर 28 नवंबर के बाद शुरू होगा. वहीं 26 और 28 के बीच हल्की वर्षा की संभावना भी जताई जा रही है।
प्रदेश में सबसे कम तापमान
ग्वालियर जिले में 12 डिग्री सेल्सियस रिकाार्ड हुआ। वहीं उमरिया में 13.9, नौगांव में 14.5, भोपाल में 16.1, इंदौर में 18.6, जबलपुर में 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ.।
वर्षा की संभावना
वैज्ञानिकों के अनुसार वर्तमान में बंगाल की खाड़ी में मिधिली तूफान उठा है। जिसका असर प्रदेश में दिख सकता है। जिसकी वजह से वर्षा की संभावना भी बनी हुई है।











