गाजियाबाद-अलीगढ़ एक्सप्रेसवे पर जान से निजात दिलाने के लिए मार्ग पर तेजी से निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माण के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना भी करना पड़ रहा है। अभी लुहारली टोल 10 लेन का है। एक ओर पांच लेन के वाहन टोल देते हैं और बाकी पांच में दूसरी ओर से वाहन टोल देते हैं। जाम को कंट्रोल करने के लिए विभाग ने टोल को 8-8 लेन करने का फैसला लिया है। इससे वाहन चालकों का अपनी बारी का इंतजार कम होगा।
लुहारली टोल प्लाजा के दोनों ही 8-8 लेन एक किलोमीटर के दायरे में होंगे। इस टोल से 25 से 30 हजार वाहन प्रतिदिन निकलते हैं। सभी लेन अत्याधुनिक सेंसर और उपकरणों से लैस की जाएंगी। अलीगढ़ एनएचएआई के प्रॉजेक्ट हेड अनुरूद्ध सिंह ने बताया कि लुहारली टोल को 16 लेन का करने के लिए टीम ने निरीक्षण कर लिया है। इसका प्रस्ताव विभाग के हेडक्वॉर्टर भेज दिया गया है। अप्रूवल आने पर कार्रवाई की जाएगी।











