6 में से 4 मुकाबले हार चुकी है लखनऊ
आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए सीजन की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही है। टीम ने अब तक कुल 6 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से एलएसजी को सिर्फ 2 मैच में जीत मिली है। वहीं, 4 मुकाबलों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। टीम का बल्लेबाजी क्रम इस सीजन रनों के लिए संघर्ष करता नजर आया है। मिचेल मार्श अच्छी शुरुआत का फायदा उठाने में लगातार नाकाम रहे हैं। वहीं, मार्करम भी आईपीएल 2026 में अभी तक एक भी अर्धशतक नहीं लगा सके हैं। निकोलस पूरन और कप्तान ऋषभ पंत भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके हैं।गेंदबाजी में मोहम्मद शमी पिछले मुकाबले में पंजाब किंग्स के खिलाफ काफी महंगे साबित हुए थे, और उन्होंने 4 ओवर में 56 रन दिए थे। हालांकि, इस मुकाबले को छोड़कर शमी इस सीजन अच्छी लय में दिखे हैं। प्रिंस यादव ने अपनी गेंदबाजी से काफी प्रभावित किया है, लेकिन आवेश खान और मोहसिन उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके हैं।
राजस्थान को भी पिछले 2 मुकाबलों में मिली हार
दूसरी तरफ, आईपीएल 2026 का आगाज लगातार 4 जीत के साथ करने वाली राजस्थान रॉयल्स को पिछले दोनों मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ टीम एक समय पर मजबूत स्थिति में नजर आ रही थी, लेकिन अंतिम ओवरों में टीम के गेंदबाज जीत दिलाने में नाकाम रहे थे। बल्लेबाजी में यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी छाप छोड़ने में सफल रहे हैं।
राजस्थान को भी पिछले 2 मुकाबलों में मिली हार
दूसरी तरफ, आईपीएल 2026 का आगाज लगातार 4 जीत के साथ करने वाली राजस्थान रॉयल्स को पिछले दोनों मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ टीम एक समय पर मजबूत स्थिति में नजर आ रही थी, लेकिन अंतिम ओवरों में टीम के गेंदबाज जीत दिलाने में नाकाम रहे थे। बल्लेबाजी में यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी छाप छोड़ने में सफल रहे हैं।हालांकि, कप्तान रियान पराग की खराब फॉर्म टीम के लिए चिंता का विषय बन गई हैं। शिमरोन हेटमायर भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके हैं। राजस्थान रॉयल्स की ओर से गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर और नांद्र बर्गर की जोड़ी ने बढ़िया प्रदर्शन किया है। स्पिन विभाग में रवि बिश्नोई और रवींद्र जडेजा की जोड़ी ने खासा प्रभावित किया है।कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ जडेजा ने 3 ओवरों में सिर्फ 8 रन देकर 2 विकेट निकाले थे। आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच अब तक कुल 6 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से 4 मैच आरआर ने जीते हैं, जबकि 2 मुकाबलों में एलएसजी ने जीत दर्ज की है।











