मस्तीपुर निवासी रेलवे कर्मचारी आशीष वर्मा ने बताया कि उनका बेटा कृष्णा वर्मा घर के सामने ही एक प्राइवेट स्कूल में जाने के लिए सुबह स्कूल जाने के लिए तैयार हुआ लेकिन कुछ देर में ही अचानक गायब हो गया। काफी देर तक स्कूल से लेकर घर तक खोजबीन के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं लगा तो परिवार के लोग घबरा गए। आसपास, रिश्तेदारों और संभावित स्थानों पर तलाश की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली।
लखनऊ: 14 साल के बच्चे को मोबाइल गेम की थी बुरी लत, बेड में छिपा मिला कक्षा सात का छात्र
लखनऊ: लखनऊ में निगोहां के मस्तीपुर गांव में शुक्रवार को एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई, जिसने अभिभावकों के लिए बड़ा संदेश छोड़ दिया। मोबाइल गेम की लत और डांट से नाराज कक्षा सात का छात्र घर में ही डबल बेड के अंदर छिप गया। परिवारीजन उसे लापता समझकर थाने तक पहुंच गए। जहां पुलिस छात्र की तलाश में घंटों परेशान रही, जब पुलिस ने सीसीटीवी कैमरा चेक किया तो उसे घर से निकलते नहीं देखा गया। इस पर पुलिस ने घर में ही खोज की तो वह बेड में छिपा मिला।
मस्तीपुर निवासी रेलवे कर्मचारी आशीष वर्मा ने बताया कि उनका बेटा कृष्णा वर्मा घर के सामने ही एक प्राइवेट स्कूल में जाने के लिए सुबह स्कूल जाने के लिए तैयार हुआ लेकिन कुछ देर में ही अचानक गायब हो गया। काफी देर तक स्कूल से लेकर घर तक खोजबीन के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं लगा तो परिवार के लोग घबरा गए। आसपास, रिश्तेदारों और संभावित स्थानों पर तलाश की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली।
छात्र के सुरक्षित मिलने पर परिवार ने राहत की सांस ली और पुलिस को सूचना देकर शिकायत वापस लेने की बात कही। पुलिस ने भी अभिभावकों को बच्चों पर विशेष निगरानी रखने और संवाद बढ़ाने की सलाह दी।