सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रहे हैं L&T के चेयरमैन
नई दिल्ली: इंजीनियरिंग सेक्टर की दिग्गज कंपनी लार्सन एंड टुब्रो के चेयरमैन और एमडी एसएन सुब्रह्मण्यम सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रहे हैं। Reddit पर उनका एक वीडियो आया है जिसमें वह कर्मचारियों को 90 घंटे काम करने की नसीहत दे रहे हैं। उनका कहना है कि अगर उनका बस चलता तो वह रविवार को भी कर्मचारियों को ऑफिस बुलाकर उनसे काम करवाते। वीडियो में वह कर्मचारियों से कह रहे हैं, 'घर पर बैठकर आप क्या करते हैं? आप अपनी पत्नी को कितनी देर तक निहार सकते हैं? चलो, ऑफिस जाओ और काम करना शुरू करो।'











