मामला जिले के हाटा थाना क्षेत्र के एक गांव का है। आरोप है कि युवती को अमन खान ने अपने प्रेम जाल में फसाया फिर उसका शारीरिक शोषण किया। युवक की पहचान उजागर होने के बाद जब युवती ने आरोपी से किनारा किया तो उसके परिजनों को भी जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि युवती के परिजनों ने इस बात कि शिकायत स्थानीय पुलिस से हुई तो पुलिस ने समझौता कराकर अपने कर्तव्यों की इतिश्री कर ली।
Kushinagar में Love Jihad! लड़की को सच्चाई पता चली तो दोस्तों के साथ मिलकर Gangrape किया, फिर नेपाल में बेचा
मुकेश पटेल, कुशीनगर: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में लव जेहाद का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां मुस्लिम युवक ने अपनी पहचान को छुपाते हुए हिंदू युवती को प्रेम जाल में फंसाया और फिर उसके साथ दरिंदगी करने लगा। युवक की पहचान उजागर होने के बाद युवती पीछा छुड़ाने लगी। इसके बाद आरोपी अमन खान अपने चार दोस्तों के साथ मिलकर युवती का अपहरण किया। फिर सबने मिलकर युवती से सामूहिक दुष्कर्म किया। बाद में युवती को नेपाल के एक कोठे पर बेच दिए। युवती किसी तरह से जान बचाकर वापस आई तो घरवालों को जानकारी दी। घरवालों ने स्थानीय पुलिस के पास जाकर मदद की गुहार लगाई। पुलिस ने मुख्य आरोपी अमन खान और उसके दो दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया है, अन्य की तलाश जारी है। फिलहाल तनाव की स्थिति को देखते हुए पीड़िता के घर 24 घंटे पुलिस तैनात रहेगी है।











