लव जिहाद और गैंगरेप... आरोपी आरजू मल्लिक 2 साल बाद पकड़ाया
Updated on
01-07-2023 06:35 PM
बोकारोः लव जिहाद और और फिर दोस्तों के साथ मिलकर उससे गैंगरेप के आरोपी आरजू मल्लिक को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया है। मल्लिक बोकारो के आजादनगर का रहने वाला है। उस पर बंगाल के पुरुलिया के एक भाजपा नेता की भी हत्या का आरोप है। बंगाल पुलिस ने उसे बिहार के जमुई में पकड़ा है।
लव जिहाद का आरोपी 2021 से चल रहा था फरार
बोकारो की लड़की ने लव जिहाद का आरोप लगाते हुए मल्लिक के खिलाफ वर्ष 2021 में एफआईआर दर्ज कराई थी। इसके बाद से ही वह फरार था। युवती ने 2021 में बताया था कि शादी के बाद आरजू के दोस्तों ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया था। पुलिस इस मामले में आरजू को झारखंड के अलावा बिहार समेत अन्य जगहों पर तलाश रही थी।
आरजू मल्लिक के घर चला था बुलडोजर
जब वह गिरफ्तार नहीं हो सका तो उसके घर पर पुलिस ने इश्तेहार चिपकाया। इश्तेहार चिपकाने के बाद भी जब वह पुलिस के समक्ष नहीं आया तो पुलिस की एक टीम बुलडोजर के साथ उसके घर पर पहुंची। उसने यह घर बोकारो स्टील सिटी की जमीन पर अवैध रूप से बना रखा था। यूपी पुलिस की तर्ज पर 2022 के सितंबर में पुलिस ने बुलडोजर से घर को गिरा दिया था। इस बड़ी कार्रवाई के बाद भी आरजू न तो गिरफ्तार हुआ और न ही सरेंडर किया। आरजू रेलवे में आद्रा मंडल के ठेका पर लगातार नजर बनाए हुए था। वह ठेका मैनेज करने का काम कर रहा था। आरोप है कि इसी बीच उसने बीते दो जून को पुरुलिया में भाजपा नेता धनंजय चौबे की हत्या करवा दी। हत्या तब हुई, जब धनंजय आद्रा में पार्टी कार्यालय के अंदर बैठे थे।
पहलगाम हमले के बाद भारत-पाकिस्तान युद्ध की संभावनाओं के बीच भारत की समुद्री ताकत बढ़ने वाली है। रूस में बने एक मॉडर्न स्टील्थ युद्धपोत ‘तमल’ को भारतीय नौसेना को मई…
कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी (KIIT) में नेपाली स्टूडेंट का शव मिलने के यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (UGC) ने फैक्ट फाइंडिंग कमेटी बनाई है।कमेटी में चार सदस्य हैं। इंदिरा गांधी नेशनल…
गैंगस्टर लॉरेंस की पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेने की धमकी से पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी बौखला गया है। उसने कहा "मैं पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला और मुंबई में NCP…
पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर जम्मू-कश्मीर में लगातार बयानबाजी जारी है। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने इस आतंकी हमले में लोकल सपोर्ट होने की बात कही।उन्होंने…