युवती के परिजन युवक को कोहिमा में बसने की दी रहे सलाह
प्राप्त जानकारी के अनुसार हम्मी गुरुवार की शाम भागलपुर पहुंची, जहां आशीष ने नवगछिया पहुंच कर उसे रिसीव किया। दोनों ने बताया कि वे करीब एक साल से फेसबुक और वीडियो कॉल के सहारे एक-दूसरे से संपर्क में थे। बताया गया है कि शादी के प्रस्ताव पर हम्मी के परिजन भी सहमत है, लेकिन वे चाहते है कि शादी के बाद आशीष कोहिमा आ जाएं। लेकिन आशीष के परिजनों को हम्मी के घर वालों का प्रस्ताव कबूल नहीं है। इसलिए हम्मी अपने घर से भाग कर भागलपुर चली आई।
भागलपुर स्थित बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड के सीनियर प्रोजेक्ट इंजीनियर सह पथ निर्माण विभाग के प्रभारी कार्यपालक अभियंता श्रीकांत शर्मा की कमाई देकर हैरत में रह गई। बुधवार को विजिलेंस की टीम ने छापेमारी की थी। टीम के सदस्य घर में लगे फर्निशिंग के महंगे सामान और लाव-लश्कर को देखकर दंग रह गए। टीम को 98 लाख कैश, सोना-चांदी के जेवरात और अन्य कागजात मिले हैं। यह भी जानकारी मिली है कि श्रीकांत शर्मा का बेटा कनाडा में पढ़ाई करता है, वहीं बेटी मानसिक रूप से बीमार है।
विजिलेंस की टीम इंजीनियर की कमाई देखकर हैरत में

भागलपुर में गंगा और कोसी का जलस्तर बढ़ा
भागलपुर में गंगा नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है। बीते 24 घंटे में नदी का जलस्तर 32 सेंटीमीटर बढ़ा है। वहीं नवगछिया अनुमंडल होकर बहने वाली कोसी नदी के जलस्तर में भी बढ़ोतरी हुई है।