साइना और मिताली राज एक साथ
भारतीय महिला टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज समारोह में पहुंची। उनके साथ ओलिंपिक मेडलिस्ट बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल भी मौजूद थीं।
योगेश्वर दत्त भी राममय
लंदन ओलिंपिक में मेडल जीतने वाले योगेश्वर दत्त भी राम नाम में डुबे नजर आए। वह भाजपा के नेता भी हैं।
साउथ के स्टार के साथ पीटी ऊषा
उड़न परी के नाम से मशहूर पीटी ऊषा भी प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में नजर आईं। वह साउथ के स्टार राम चरण तेजा और चिरंजीवी भी थे।
क्रिकेट के भगवान अयोध्या में
सचिन तेंदुलकर को क्रिकेट का भगवान कहा जाता है। राज्य सभा सांसद रह चुके सचिन सोमवार की सुबह प्राण प्रतिष्ठा में हिस्सा लेने के लिए अयोध्या पहुंचे।
एक दिन पहले ही आ गए वेंकटेश प्रसाद
भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद एक दिन पहले ही अयोध्या में पहुंच गए थे। वह सोशल मीडिया पर लगातार अपने फोटो और वीडियो शेयर कर रहे हैं।
पत्नी के साथ अनिल कुंबले
भारतीय टीम के पूर्व कोच और दिग्गज स्पिनर अनिल कुंबले ने राम मंदिर के साथ अपनी फोटो शेयर की। वहीं रविंद्र जडेजा भी अयोध्या पहुंचे हैं।











