उज्जैन। भरतपुरी स्थित इस्कान मंदिर में बलराम पूर्णिमा पर गुरुवार को बलरामजी का जन्मोत्सव मनाया गया। भगवान को फूलों से बनी पोशाक धारण कराई गई।
महाआरती और महाप्रसादी का वितरण
इसके बाद सुबह 10.30 बजे दूध, पंचामृत, फलों के रस से बलरामजी का महाअभिषेक कर पूजा अर्चना की गई। पश्चात दोपहर 12.15 बजे महाआरती हुई। भक्तों को खिचड़ी प्रसादी का महावितरण किया गया। दिनभर भजन कीर्तन हुए। रात 8 बजे पांच दिवसीय झूलन महोत्सव का समापन हुआ। बलराम जन्मोत्सव पर बड़ी संख्या में भक्त दर्शन करने पहुंचे। दर्शनार्थियों की कतार मंदिर के बाहर तक पहुंच गई थी। महापर्व पर करीब पांच हजार भक्तों ने भगवान के दर्शन किए।











