लो इनसे भी हार गए... जिम्बाब्वे ने पाकिस्तान को 2 विकेट से पीटा, आखिरी ओवर में 12 रन नहीं बचा पाए
बुलावायो: पाकिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज का अंतिम और तीसरा मुकाबला 5 दिसंबर यानी बीते गुरुवार को खेला गया। सीरीज पहले ही पाकिस्तान लगातार 2 मैच जीतकर अपने नाम कर चुका था। लेकिन तीसरे मैच में वह जिम्बाब्वे को हराकर उनका सूपड़ा साफ नहीं कर पाए। लास्ट टी20 मैच में मेजबानों ने पाकिस्तान को धूल चटाते हुए 2 विकेट से मैच अपने नाम कर लिया। आखिरी ओवर में जीत के लिए जिम्बाब्वे को जीत के लिए 12 रन चाहिए थे। उन्होंने 5 गेंद में ही इतने रन बना लिए और मैच अपने नाम कर लिया।











