लोकसभा चुनाव के कल घोषित होंगे नतीजे, जानिए पिछले चुनाव नतीजों के दिन कैसी रही है बाजार की चाल
नई दिल्ली: शेयर बाजार में आज बंपर तेजी देखने को मिल रही है। एग्जिट पोल के नतीजों से निवेशक गदगद हैं। इसका असर आज बाजार (Stock Market) पर देखने को मिल रहा है। बाजार में सुबह से ही रेकॉर्ड तेजी देखी जा रही है। सेंसेक्स (Sensex) आज 2621 अंकों के उछाल के साथ 76,583 के स्तर पर खुला है। आज सेंसेक्स पर सभी स्टॉक्स हरे निशान पर दिख रहे हैं। आज निफ्टी भी 807 अंकों की उछाल के साथ 23,337 के स्तर पर खुला है। दोनों इंडेक्स ऑल टाइम हाई पर खुले हैं। बाजार में सुबह से ही तेजी बनी हुई है। लोकसभा चुनाव 2024 के सात चरणों का मतदान पूरा हो चुका है। अब 4 जून को चुनाव के नतीजे घोषित किए जाने हैं। चुनाव के नतीजों के दिन बाजार में बीते वर्षों में उतार-चढ़ाव देखा गया है। पिछले चुनाव के नतीजों के दिन शेयर बाजार की चाल कैसी रही है आज हम आपको इसकी जानकारी देने जा रहे हैं। निवेशकों की नजर भी लोकसभा चुनाव के नतीजों पर टिकी हुई है। आईए आपको बताते हैं कि बीते वर्षों में चुनावी नतीजों के दौरान बाजार का हाल कैसा रहा है।











