MP-बिहार, बंगाल के BJP स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी:मोदी-शाह, नड्डा की सभाएं तीनों राज्यों में; TMC कैंपेनर्स में मोइत्रा का नाम नहीं

MP-बिहार, बंगाल के BJP स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी:मोदी-शाह, नड्डा की सभाएं तीनों राज्यों में; TMC कैंपेनर्स में मोइत्रा का नाम नहीं

भाजपा ने मंगलवार को लोकसभा चुनाव को लेकर तीन राज्यों के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। इनमें मध्यप्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल शामिल हैं। सभी राज्यों में भाजप के 40-40 दिग्गज नेताओं के नाम हैं। PM मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा तीनों राज्यों में जनसभाएं करेंगे।

इधर, तृणमूल कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनावों को लेकर पश्चिम बंगाल में अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। तृणमूल कांग्रेस ने अपने स्टार प्रचारकों की ल‍िस्‍ट में 40 नेताओं के नाम शाम‍िल क‍िए हैं, ज‍िसमें सबसे ऊपर पार्टी सुप्रीमो और सूबे की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी का नाम है। हालांकि, इसमें पार्टी की फायरब्रांड नेता महुआ मोइत्रा का नाम नहीं है।

MP: कांग्रेस से आए सुरेश पचौरी को मिली जगह
मध्यप्रदेश के लिए भाजपा की स्टार प्रचारकों की लिस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और 7 केंद्रीय मंत्रियों के नाम शामिल हैं। इसके अलावा BJP शासित 6 राज्यों के मुख्यमंत्री भी MP में पार्टी प्रत्याशियों के लिए प्रचार करते नजर आएंगे।

मध्यप्रदेश से CM डॉ. मोहन यादव, पूर्व CM शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और प्रदेश BJP अध्यक्ष वीडी शर्मा जैसे बड़े नाम भी स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल हैं। वहीं, प्रदेश सरकार के कई मंत्री और संगठन से जुड़े पदाधिकारियों को भी प्रचार का जिम्मा सौंपा गया है। खास बात ये है कि हाल ही में कांग्रेस छोड़कर BJP में शामिल हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी को भी BJP के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में जगह मिली है।

Advertisement