क्यों आई गिरावट?
इस महीने की शुरुआत में सरप्लस 2.8 लाख करोड़ रुपये के उच्च स्तर पर पहुंच गया था। लेकिन इसके बाद से यह गिर रहा है। यह गिरावट तब से आ रही है, जब से आरबीआई ने बैंकों को 19 मई से 28 जुलाई के बीच जमा में वृद्धि पर 10% का CRR रखने के लिए कहा। इससे एक लाख करोड़ रुपये से अधिक की निकासी हुई है।
आरबीआई ने क्यों लिया था फैसला?
2 हजार रुपये के नोट वापस लेने से बैंकिंग सिस्टम में जरूरत से ज्यादा नकदी आ गई थी। इसको कम करने के लिए रिजर्व बैंक ने एक अहम कदम उठाया था। लिक्विडिटी यानी नकदी को घटाने के लिए RBI ने बैंकों को 19 मई से 28 जुलाई 2023 के बीच नेट डिमांड टाइम लायबिलिटी (NDTL) में अतिरिक्त 10 फीसदी I-CRR मेंटेन करने को कहा था। यह घोषणा आरबीआई एमपीसी की पिछली बैठक में हुई थी। इंक्रिमेंटल कैश रिजर्व रेशियो एक ऐसा तरीका है, जिसे आरबीआई बैंकिंग सिस्टम में अचानक बढ़ी हुई लिक्विडिटी को कम करने के लिए इस्तेमाल करता है।निफ्टी बैंक और निफ्टी प्राइवेट बैंक में उछाल
शेयर बाजार (Share Market) की बात करें, तो शुरुआती कारोबार में निफ्टी बैंक और निफ्टी प्राइवेट बैंक दोनों ही हरे निशान पर बने हुए थे। निफ्टी बैंक में 0.12 फीसदी और निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.20 फीसदी की बढ़त देखने को मिली। सेसेंक्स के 30 शेयरों के पैक में इंडसइंड बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और एसबीआई हरे निशान पर ट्रेड करते दिखे। जबकि एचडीएफसी बैंक लाल निशान पर ट्रेड करता दिखा।











