अमरावती में गरजे राहुल
महाराष्ट्र के अमरावती में एक रैली में लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी पार्टी संविधान को देश का डीएनए मानती है, जबकि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) और राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ (RSS) के लिए यह एक कोरी किताब है। उन्होंने कहा कि संविधान में कहीं भी यह नहीं लिखा है कि विधायकों की खरीद-फरोख्त कर सरकारें गिराई जा सकती हैं जैसा कि महाराष्ट्र में किया गया। उन्होंने कहा कि इसमें यह भी नहीं लिखा है कि बड़े उद्योगपतियों का 16 लाख करोड़ रुपए का कर्ज माफ किया जा सकता है।
प्रियंका गांधी ने राहुल से क्या कहा?
राहुल ने कहा कि मेरी बहन मुझे बता रही थी कि उसने मोदी जी का भाषण सुना और उस भाषण में हम जो भी कहते हैं, मोदी जी आजकल वही बात कह रहे हैं। मुझे नहीं पता, शायद उनकी याददाश्त चली गई है। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन भूल जाते थे। उन्हें पीछे से याद दिलाना पड़ता था। यूक्रेन के राष्ट्रपति आए और अमेरिका के राष्ट्रपति ने कहा कि रूस के राष्ट्रपति पुतिन आए हैं। उनकी याददाश्त चली गई थी। ठीक वैसे ही हमारे प्रधानमंत्री की याददाश्त चली गई है...।