आईफोन की तरह अब भारत में ही बनेंगे गूगल पिक्सल फोन, जानिए किस कंपनी को मिला है प्रोजेक्ट?

आईफोन की तरह अब भारत में ही बनेंगे गूगल पिक्सल फोन, जानिए किस कंपनी को मिला है प्रोजेक्ट?
नई दिल्ली: ऐपल (Apple) के आईफोन (iPhone) के बाद अब गूगल का पिक्सल स्मार्टफोन भी देसी होने जा रहा है। डिक्सन टेक्नोलॉजीज (Dixon Technologies) को भारत में इस डिवाइस के निर्माण का प्रोजेक्ट मिला है। यह कदम सरकार के मेक इन इंडिया कार्यक्रम और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग पहल को बढ़ावा देगा। साथ ही इससे ग्लोबल स्मार्टफोन मैन्युफैक्चरिंग ईकोसिस्टम में भारत की स्थिति मजबूत होगी। ऐपल ने अपने प्रोडक्शन का एक बड़ा हिस्सा भारत ट्रांसफर कर दिया है। उसके बाद से भारत तेजी स्मार्टफोन मैन्युफैक्चरिंग का केंद्र बनकर उभर रहा है। गूगल ने पिछले साल अक्टूबर में घोषणा की थी कि भारत में पिक्सल फोन बनाना उसके एजेंडे में है। कंपनी ने तब कहा था कि वह भारत में पिक्सल 8 और इसके वर्जन को बनाने के लिए संभावित मैन्युफैक्चरिंग पार्टनर्स और सप्लाई चेन ईकोसिस्टम से बात कर रही है।
Advertisement