साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि मुझे 17 साल तक अपमानित किया गया। 13 दिनों तक प्रताड़ित किया गया। बकौल साध्वी प्रज्ञा ठाकुर, मैं आज फैसले के दिन कोर्ट में मौजूद रहीं, क्योंकि मैं न्यायालय के प्रति सम्मान रखती हूं।
उमा भारती ने भी दी बधाई
इस बीच, भाजपा की फायरब्रांड नेता रहीं उमा भारती ने भी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के बरी होने पर प्रतिक्रिया दी है। उमा भारत ने एक्स पर लिखा - भोपाल की पूर्व सांसद साध्वी प्रज्ञा आज निर्दोष साबित हुईं। प्रज्ञा जी को बधाई एवं माननीय न्यायालय का अभिनंदन।
अमित मालवीय का पोस्ट- हिंदू कभी आतंकी नहीं हो सकता
भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने एक्स पर लिखा- कांग्रेस ने सिर्फ वोटबैंक की राजनीति के लिए भगवा आतंकवाद का झूठा नैरेटिव गढ़ा और निर्दोषों पर फर्जी केस थोपे।
अमित मालवीय के मुताबिक, Malegaon Blast Case (2008) पर फैसला सुनाते हुए जज ने कहा:
- Prosecution साबित नहीं कर सका कि बाइक पर बम रखा गया था।
- बाइक का चेसिस नंबर मिटा दिया गया था और इंजन नंबर संदिग्ध है।
- कोई सबूत नहीं कि बाइक साध्वी प्रज्ञा की थी या वो उसकी मालिक थीं।
- RDX के इस्तेमाल का आरोप तो है, पर न तो Lt. Col. पुरोहित के घर में उसका कोई भंडारण मिला और न ही इसे असेंबल करने का कोई प्रमाण है।
साफ है — कांग्रेस ने एक साजिश रची थी। सोनिया गांधी, पी. चिदंबरम और सुशील कुमार शिंदे जैसे नेताओं को सनातन धर्म को बदनाम करने के लिए हिंदुओं से माफी मांगनी चाहिए। सनातन धर्म पवित्र है। हिंदू आतंकवादी नहीं हो सकता। गर्व से कहो — हम हिंदू हैं!











