चुनाव में सामान्य प्रेक्षकों के लिए लाइजनिंग अधिकारी किए नियुक्त

चुनाव में सामान्य प्रेक्षकों के लिए लाइजनिंग अधिकारी किए नियुक्त

भोपाल। आगामी विधानसभा चुनाव हेतु भोपाल जिले में सामान्य प्रेक्षकों के लिए लाइजनिंग अधिकारी नियुक्त किए गए है। कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष सिंह ने बैरसिया विधानसभा के सामान्य प्रेक्षक के लिए सत्यप्रकाश सैनी और मनोज चौधरी को लाइजनिंग अधिकारी नियुक्त किया है। इसी तरह उत्तर विधानसभा क्षेत्र के लिए प्रदीप तिवारी, ए नागले, नरेला के लिए अजय कुमार श्रीवास्तव, पूरन सिंह, दक्षिण-पश्चिम के लिए मनोज कुमार मिश्रा, सचिन गजभिये, मध्य के लिए सुधीर श्रीवास्तव, शाहिद खान को, गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र के लिए बीएस कुशवाहा और केसी जयसवाल को और हुजूर के लिए सुनील सोलंकी एवं अखिलेश चतुर्वेदी को सामान्य प्रेक्षकों का लाइजनिंग अधिकारी नियुक्त किया गया है।

व्यय प्रेक्षकों के मोबाइल नंबर और ईमेल एड्रेस किए जारी

विधानसभा चुनाव के लिए बनाए गए व्यय प्रेक्षकों के मोबाइल नंबर और ईमेल एड्रेस निर्वाचन आयोग ने जारी कर दिए हैं। यह व्यय प्रेक्षक भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त कर भोपाल जिले में भेज गए हैं। आचार संहिता उल्लंघन संबंधी मामलों में इनके मोबाइल नंबर पर संपर्क किया जा सकता है। यह प्रेक्षक प्रत्याशियों के खर्च पर नजर रखेंगे। जिले के रिटर्निंग अधिकारियों को सभी प्रत्याशियों के बारे में इन व्यय प्रेक्षकों को जानकारी देनी होगी। साथ ही मतदान के तीन दिन पहले यह प्रत्याशियों का व्यय रजिस्टर का निरीक्षण करेंगे। गलत भरे जाने पर उसमें सुधार तक कराया जाएगा।

विधानसभा क्षेत्र - व्यय प्रेक्षक

बैरसिया व भोपाल उत्तर - रजनी रानी राय - 8989296819 - expenditureobserver149@gmail.com

expenditureobserver150@gmail.com

नरेला और दक्षिण-पश्चिम- सुधांशु राय - 8989296821

-expenditureobserver151@gmail.com -expenditureobserver152@gmail.com

भोपाल मध्य - चंचल मीणा - 8989296818

-expenditureobserver153@gmail.com

गोविंदपुरा और हुजूर - मानव बंसल - 8989296820 -expenditureobserver154@gmail.com

expenditureobserver155@gmail.com

कंट्रोल रूम के दूरभाष क्रमांक में संशोधन

विधान सभा निर्वाचन 2023 के सुचारू रूप से सम्पादन के लिए कलेक्टर जिला भोपाल के भूतल हाल कक्ष क्रमांक 147 में कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। जिसके दूरभाष क्रमांक को संशोधित किया गया है। कन्ट्रोल रूम का नया दूरभाष क्रमांक 0755-2730395 है।

Advertisement