जयपुर में रात के अंधेरे में लेपर्ड और डॉग की 'जंग', CCTV में कैद, देखिए किसकी हुई जीत

जयपुर में रात के अंधेरे में लेपर्ड और डॉग की 'जंग', CCTV में कैद, देखिए किसकी हुई जीत
जयपुर: जयपुर के पास बड़े-बड़े जंगल और सफारी है। ऐसे में जंगली जानवर आए दिन आबादी क्षेत्र में आते रहते हैं। बीते दो दिन से जयपुर शहर में एक तेंदुआ (लेपर्ड) लोगों की दहशत का कारण बना हुआ है। दो दिन पहले लेपर्ड को जगतपुरा इलाके की एक कॉलोनी में घूमते हुए देखा गया। अब शुक्रवार रात को भी शहरी क्षेत्र में घूमने की जानकारी सामने आई है। शुक्रवार 15 नवंबर को सुबह 5:30 बजे लेपर्ड एक मंदिर में घुस गया। मंदिर में एक पालतू कुत्ता था। कुत्ता और लेपर्ड के बीच मंदिर में जंग भी हुई। जंग की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।
Advertisement