अमेरिका में नौकरी छोड़कर शुरू किया कारोबार, 30 साल की उम्र में ऐसे बना दी 100 करोड़ की कंपनी

अमेरिका में नौकरी छोड़कर शुरू किया कारोबार, 30 साल की उम्र में ऐसे बना दी 100 करोड़ की कंपनी
नई दिल्ली: अगर किसी काम को करने की ठान ली जाए और पूरी कोशिश की जाए तो सफलता जरूर मिलती है। दुनिया में ज्यादातर लोगों का सपना पढ़ाई करने के बाद अच्छी नौकरी करने का होता है। अगर नौकरी विदेश में हो और सैलरी भी अच्छी-खासी मिल रही हो तो उसे कोई छोड़ना नहीं चाहेगा। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जो अपना स्टार्टअप शुरू करने के लिए इन शानदार पैकेज वाली नौकरियों को छोड़ने से भी पीछे नहीं हटते हैं। ऐसा ही कुछ कर दिखाया है अहाना गौतम (Ahana Gautam) ने। राजस्थान के भरतपुर की रहने वाली अहाना ने खुद का स्टार्टअप शुरू करने के लिए अपनी नौकरी छोड़ दी थी। आज अपनी मेहनत के दम पर उन्होंने 30 साल की उम्र में 100 करोड़ की कंपनी बना दी है। आज वह बिजनेस की दुनिया में जाना-पहचाना नाम बन गई हैं।
Advertisement