आ रहा है लीला होटल का आईपीओ, जानिए प्राइस बैंड से लेकर तमाम जानकारी
मुंबई: भारत में लग्जरी होटलों के मशहूर ब्रांड "द लीला" को तो जानते ही होंगे। इस होटल को चलाने वाली कंपनी है श्लॉस बैंगलोर (Schloss Bangalore)। यह कंपनी अपना IPO (Initial Public Offering) लेकर आ रही है। लीला होटल (Leela Hotel) का आईपीओ आगामी सोमवार यानी 26 मई, 2025 को खुलेगा। हम बता रहे हैं इस आईपीओ के बारे में सबकुछ।











