लगातार दिया बंपर रिटर्न
शेयर बाजार में बीते दिनों गिरावट देखी गई है। बीते शुक्रवार को बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था। लेकिन कई शेयर ऐसे हैं, जिन्होंने बाजार में गिरावट के बाद भी तेजी बनाए रखी थी। ऐसा ही एक शेयर दिग्गज कंस्ट्रक्शन कंपनी एनसीसी का है। नागार्जुन कंस्ट्रक्शन कंपनी लिमिटेड के शेयरों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। कंपनी के शेयरों ने लॉन्ग टर्म के अलावा शार्ट टर्म में भी बंपर रिटर्न दिया है।करोड़पति हुए निवेशक
नागार्जुन कंस्ट्रक्शन कंपनी लिमिटेड के शेयर में निवेश करने वाले आज करोड़पति हो गए हैं। साल 2001 में 5 अक्टूबर को एनसीसी के शेयर 87 पैसे के स्तर पर कारोबार कर रहे थे। वहीं बीते शुक्रवार को एनसीसी के शेयर 155 रुपये के स्तर पर बंद हुए हैं। अगर किसी निवेशक ने साल 2001 में 1 लाख रुपये का निवेश किया होता तो आज उसे करोड़ों रुपयों का रिटर्न मिलता। किसी ने एक साल पहले 1 लाख रुपये निवेश किया होता तो आज उसे 2 लाख 16 हजार रुपये का रिटर्न मिलता। छह महीने पहले 1 लाख रुपये निवेश करने वालों के पास आज 1.36 लाख रुपये होते। वहीं 5 वर्ष पहले एक लाख रुपये लगाने वाले निवेशकों के पास आज के समय में 2 लाख 31 हजार रुपये होते।इस शेयर ने निवेशकों को करीब 22 साल के दौरान इसके शेयर ने निवेशकों को करोड़पति बना दिया है। पिछले 20 वर्षों के दौरान इस स्टॉक ने निवेशकों को 2,744 फीसदी का बंपर रिटर्न दिया है। निवेशकों को उम्मीद है कि इस शेयर में आने वाले समय में भी बंपर उछाल देखने को मिल सकता है।











