नई दिल्ली: बड़ी हो या छोटी। देश की हो या विदेश की। उसे कानून का पालन करना ही पड़ेगा। पेटीएम का उदाहरण देकर सरकार ने इस बारे में अपना रुख साफ कर दिया है। केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा है कि पेटीएम पेमेंट्स बैंक (PPBL) पर भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के रेगुलेटरी एक्शन ने फाइनेंशियल टेक्नोलॉजी (फिनटेक) कंपनियों का ध्यान कानून के अनुपालन के महत्व की ओर खींचा है। चंद्रशेखर ने इस बात पर जोर दिया कि रेगुलेटरी कम्प्लायंस कंपनियों के लिए ‘वैकल्पिक’ नहीं हो सकता है। अलबत्ता, यह एक ऐसा पहलू है जिस पर हर उद्यमी को पूरा ध्यान देना चाहिए।
चंद्रशेखर ने कहा, 'पेटीएम पेमेंट्स बैंक का मुद्दा ऐसा मामला है जहां एक आक्रामक उद्यमी नियामकीय अनुपालन की जरूरत को महसूस करने में विफल रहा है। कोई भी कंपनी अनुपालन से बच नहीं सकती है।'
कानून का पालन करना ही होगा... Paytm का उदाहरण देकर सरकार ने साफ कर दिया रुख











