भाजपा सरकार बनने पर दुरूस्त की जाएगी कानून व्यवस्था – पाण्डेय

भाजपा सरकार बनने पर दुरूस्त की जाएगी कानून व्यवस्था – पाण्डेय
वाशु भारद्वाज , भिलाई नगर। भाजपा ने बनाया है तो भाजपा ही संवारेगी, जनता भिलाई सहित पूरे छत्तीसगढ़ में इस बार कमल खिलायेगी। उक्त बातें करते भाजपा प्रत्याशी प्रेमप्रकाश पाण्डेय ने आज अपने जनसंपर्क के दौरान कहीं। भिलाई बचाओ, कमल खिलाओ अभियान के तहत उन्होंने प्रातः सेक्टर 5 एवं खुर्सीपार वार्ड 49 में जनसंपर्क किया, जहां लोगों ने उन्हें स्वस्फूर्त समर्थन देते हुए भिलाई में कमल खिलाने का संकल्प लिया। इस दौरान श्री पाण्डेय ने महिलाओं को जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा सरकार बनने पर प्रत्येक विवाहित महिला को सलाना 12 हजार रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जायेगी।  
Advertisement