कानून व्यवस्था ध्वस्त… भीड़ ने दुष्कर्म के आरोपी को पीट-पीट कर मार डाला, पीड़िता की मौत का बाद फूटा गुस्सा

कानून व्यवस्था ध्वस्त… भीड़ ने दुष्कर्म के आरोपी को पीट-पीट कर मार डाला, पीड़िता की मौत का बाद फूटा गुस्सा

 पूर्वी मिदनापुर । पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था ध्वस्त होने का एक और उदाहरण सामने आया है। पूर्वी मिदनापुर में भीड़ ने दुष्कर्म के आरोपी को पीट-पीट कर मार डाला।


आरोपी ने कुछ दिन पहले एक महिला का अपहरण किया था। इसके बाद दुष्कर्म किया और पीड़ित को जहर देकर जान से मारने की कोशिश भी की। महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां रविवार को उसकी मौत हो गई।


जैसे ही महिला की मौत की खबर गांव में पहुंची, लोग भड़क गए। उन्होंने आरोपी को पकड़ा और तब तक पीटा, जब तक उसकी मौत नहीं हो गई। बाद में पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लिया। आरोपी की पिटाई का वीडियो भी सामने आया है।


घर से हुआ था महिला का अपहरण


पूर्वी मिदनापुर के पताशपुर इलाके में गृहिणी को उसके घर से अपहरण कर लिया गया था। इसके बाद बेरहमी से बलात्कार किया गया। जघन्य अपराध के बाद आरोपी ने उसके गले में जहरीला कीटनाशक डालकर मारने की कोशिश की।

Advertisement