महाकुंभ में डुबकी लगाएंगी दिवंगत स्टीव जॉब्स की पत्नी लॉरेन पॉवेल, जानिए कितनी है उनकी नेटवर्थ
नई दिल्ली: प्रयागराज में महाकुंभ शुरू हो चुका है। 26 फरवरी तक चलने वाले इस धार्मिक आयोजन में देश-विदेश की कई हस्तियों के हिस्सा लेने की उम्मीद है। इनमें आईफोन बनाने वाली दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी ऐपल के को-फाउंडर रहे दिवंगत स्टीव जॉब्स की पत्नी लॉरेन पॉवेल जॉब्स भी शामिल हैं। वह महाकुंभ में शामिल होने के लिए प्रयागराज पहुंच चुकी हैं। वह निरंजिनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरि के आश्रम में रहेंगी। इस दौरान वह कल्पवास में रहेंगी और साधुओं की संगत में सादगीपूर्ण जीवन बिताएंगी। लॉरेन पॉवेल दुनिया की सबसे अमीर महिलाओं में शामिल हैं। जानिए कितनी है उनकी नेटवर्थ...











