Select Date:

छत्तीसगढ़ में भूमि हस्तांतरण प्रक्रिया हुई आसान

Updated on 25-04-2025 08:55 AM

रायपुर I मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन पारदर्शी और भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। इसके तहत छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता की धारा 24 की उप-धारा (1) के अधीन तहसीलदार को प्राप्त नामांतरण की शक्तियां जिले में पदस्थ रजिस्ट्रार, सब रजिस्ट्रार को दी गई है। ये अधिकारी अपने क्षेत्राधिकार में पंजीकृत विक्रय पत्र के निष्पादन हेतु अधिकृत होंगे। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने इसे एक जनहितैषी और दूरदर्शी निर्णय बताया। उन्होंने कहा कि भूमि हस्तांतरण प्रक्रिया के सरलीकरण से ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में भूमि से संबंधित विवादों में कमी आएगी। आम लोगों को सुविधा मिलेगी और भ्रष्टाचार की संभावना कम होगी। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग सचिव श्री अविनाश चंपावत ने बताया कि यह अधिसूचना 24 अप्रैल 2025 से प्रभाव में आ चुकी है और इसे सभी जिलों में लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन द्वारा जारी अधिसूचना के तहत अब पंजीयन अधिकारी रजिस्ट्रार या सब-रजिस्ट्रार को उस क्षेत्र में पंजीकृत विक्रय पत्रों के आधार पर भूमि के हस्तांतरण का अधिकार सौंपा गया है। पूर्व में यह अधिकार तहसीलदार को प्राप्त था। जो कि भू-राजस्व संहिता की धारा 110 के तहत कार्य करते थे। अब इस बदलाव से भूमि क्रय-विक्रय प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ेगा और कम समय में नामांतरण की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2025
रायपुर । अम्बेडकर अस्पताल अधीक्षक डॉ. संतोष सोनकर ने गुरुवार को अस्पताल का निरीक्षण कर गर्मी के मौसम में मरीजों को राहत देने के लिए विभिन्न वार्डों और ओपीडी में लगाए…
 25 April 2025
रायपुर। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने आज कलेक्टोरेट स्थित रेडक्रॉस सभाकक्ष में जिले के अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने सुशासन तिहार के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा की…
 25 April 2025
रायपुर। जेसीआई रायपुर कैपिटल (जोन-9) 27 अप्रैल को खैरागढ़ स्थित मनोहर गौशाला में फैमिली इवेंट आयोजित करने जा रहा है। यह आयोजन सौम्या कामधेनु गौ माता के दर्शन और पूरे दिन…
 25 April 2025
उत्तर बस्तर कांकेर। सुशासन तिहार-2025 आमजनता के लिए ‘खुशियों का तिहार‘  न केवल प्रशासनिक पारदर्शिता का परिचायक बन रहा है, बल्कि इससे आमजन की छोटी-छोटी समस्याओं के समाधान से उन्हें बड़ी…
 25 April 2025
अम्बिकापुर। राष्ट्रीय पंचायत राज दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी,  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अटल डिजिटल…
 25 April 2025
जगदलपुर। जिले के ग्रामीण इलाकों से बोरिंग खराब होने की खबर मिलने पर उक्त ब्लॉक के प्रभारी अधिकारी तुरन्त सुधार कार्य हेतु कर्मचारियों के साथ पहुंच रहे हैं। साथ ही ग्रामीण…
 25 April 2025
उत्तर बस्तर कांकेर । समाज कल्याण विभाग द्वारा तीन दिव्यांगजनों को बैटरी चलित ट्रायसायकल एवं व्हील चेयर प्रदाय की गई। नरहरपुऱ क्षेत्र के ग्राम पंचायत भैराडीह के अस्थिबाधित दिव्यांग बिहारी पटेल…
 25 April 2025
दुर्ग। ग्राम पंचायत अछोटी जनपद पंचायत दुर्ग में “अटल पंचायत डिजिटल सुविधा केंद्र” का आज शुभारंभ हुआ। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में…
 25 April 2025
रायपुरI छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ भूमि विकास नियम, 1984 में किए सुधार के चलते अब उद्योग एक ही भू-खंड पर दोगुना निर्माण कर सकेंगे। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की विशेष…
Advertisement