कुशवाह समाज उतरेगा 50 प्रत्याशी

कुशवाह समाज उतरेगा 50 प्रत्याशी
भोपाल-मध्य प्रदेश में होने जा रहे विधानसभा चुनाव से पहले कुशवाहा समाज प्रदेश की सत्ताधारी बीजेपी और विपक्ष की  कांग्रेस के लिए मुश्किलें खड़ी करने जा रहा है l समाज ने सर्व सम्मति से प्रदेश की 50 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने की घोषणा की है l 
प्रेस कांफ्रेंस के दौरान प्रदेश अध्यक्ष योगेश मानसिंह कुशवाहा ने बताया कि बीते दिनों भोपाल में कुशवाहा संगम कार्यक्रम आयोजित कर राजनीतिक हिस्सेदारी देने की मांग की गई थी। लेकिन अल्टीमेटम देने के बावजूद दोनों ही प्रमुख राजनीतिक पार्टियों ने समाज के प्रति कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई, जिसके बाद अब समाज ने प्रदेश की 50 वर्चस्व वाली सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित करने का निर्णय लिया है । उन्होंने कहा कि समाज एक वोट और 100 का नोट अभियान चल रहा है इसके अंदर अभी तक 18 लख रुपए इकट्ठा हो चुके हैं ये पैसा अपने प्रत्याशियों की विधानसभा चुनाव में मदद करेगा । चुनाव के लिए समाज के वरिष्ठ लोगों के बायोडाटा भोपाल बुलवाए जा रहे हैं । उसके बाद जल्द ही प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी, साथ ही कुशवाहा समाज आगमी दिनों में दोनो ही प्रमुख राजनीतिक पार्टियों को चुनाव में सबक सिखाने के लिए भोपाल में महासंगम कार्यक्रम आयोजित करेगा । कार्यक्रम में 5 लाख लोगों को भोपाल बुलाकर बीजेपी और कांग्रेस को वोट नहीं करने की शपथ दिलाई जाएगी ।


Advertisement