रईसी में दमानी, पूनावाला और केपी सिंह से आगे निकले कुमार मंगलम बिड़ला, जानिए कितनी पहुंच गई नेटवर्थ

रईसी में दमानी, पूनावाला और केपी सिंह से आगे निकले कुमार मंगलम बिड़ला, जानिए कितनी पहुंच गई नेटवर्थ
नई दिल्ली: आदित्य बिड़ला ग्रुप के मार्केट कैप में गुरुवार को रेकॉर्ड तेजी देखने को मिली। वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) के 18,000 करोड़ रुपये के फॉलो-ऑन पब्लिक ऑफरिंग (FPO) की सफलता से ग्रुप का मार्केट कैप 8.1 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया। मंगलवार को वोडाफोन के 5,400 करोड़ रुपये के एंकर बुक की फुली सब्सक्राइब होने के बाद से ग्रुप का मार्केट कैप आठ अरब डॉलर बढ़ा है। गुरुवार को इसमें 4.4 अरब डॉलर यानी करीब 36,669 करोड़ रुपये की तेजी आई। यह ग्रुप के मार्केट कैप में एक दिन में आई सबसे बड़ी उछाल है। इसके साथ ही ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला की नेटवर्थ 2.15 अरब डॉलर पहुंच गई है। पिछले एक हफ्ते में इसमें काफी तेजी आई है।
Advertisement