Select Date:

एक महीने में कोरिया मिलेट्स कैफे ने रच दिया सफलता का कीर्तिमान

Updated on 12-06-2023 09:06 PM
कोरिया। मुख्यमंत्री बघेल ने छत्तीसगढ़ के पारंपरिक फसलों को बढ़ावा देने और प्रदेश में कुपोषण की दर को कम करने के उद्देश्य से मिलेट मिशन योजना की शुरूआत की है। संयुक्त राष्ट्र संघ ने वर्ष 2023 को ‘अंतरराष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष’ के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। साथ ही छत्तीसगढ़ शासन द्वारा  मिलेट्स से बने ब्यंजनो को लोगों की थाली तक पहुँचाने के उद्देश्य से राज्य के सभी जिलों में मिलेट्स कैफ़े खोले जाने हेतु प्रोत्साहित किया गया है। योजना के अंतर्गत राज्य के प्रत्येक जिले में मिलेट्स कैफे की शुरूआत की जा रही है। योजना के अंतर्गत कोरिया जिले में भी 10 मई से कोरिया मिलेट्स कैफे का संचालन शुरू किया गया है। संचालन के एक माह के भीतर ही कोरिया मिलेट्स कैफे ने सफलता का नया कीर्तिमान रच दिया है।

कोरिया मिलेट्स कैफे ने 12 महिलाओं के साथ ही कुल 18 लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया है और इनके सामुहिक  प्रयास से कैफे को एक माह में ही 2 लाख रूपए का शुद्ध लाभ हुआ है।

कोरिया मिलेट्स कैफ़े कोरिया जिले में ज्वार, बाजरा, रागी, झंगोरा, बैरी, कंगनी, कुटकी (लघु धान्य), कोदो, चेना (चीना), सामा या सांवा, कुटकी और जौ आदि मिलेट से बने लजीज ब्यंजनो जैसे डोसा, चीला, इडली, खीर, गुलाबजामुन, कूकीज, का स्वाद लेने का एक मात्र स्थान है। ये कैफे शुरू होने के पहले दिन से ही लोंगो के लिए आकर्षण का केंद्र बनकर उभरा है । यहां आने वाले उपभोक्ताओं के लिए मिलेट्स के स्वादिष्ट ब्यंजनो के साथ बैठने की बेहतरीन ब्यवस्था, उत्तम सर्विस और सेल्फी प्वाइंट का भी प्रबंध किया गया है। कैफे में सप्ताह के प्रत्येक शनिवार को म्यूजिक नाईट प्रोग्राम किया जाता है जिसकी वजह से लोग यहां आकर अपनी आउटिंग को मजेदार और खुशनुमा बनाते हैं।

कोरिया मिलेट्स कैफ़े का संचालन रोशनी महिला स्व-सहायता समूह द्वारा किया जा रहा है। विगत एक माह में समूह ने कैफे का संचालन करते 2 लाख रूपए की आय अर्जित करते हुए भविष्य की नई संभावनाओं को जन्म दिया है। इससे मिलेट्स का उत्पादन करने वाले किसानों को अपने उत्पाद बेचने का स्थान प्राप्त हुआ है तो दूसरी तरफ कैफे में कार्यरत लोगों को आर्थिक रूप से सशक्त होने का एक नया रास्ता भी मिला।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 June 2025
खैरागढ़ । खैरागढ़ जिले के ग्राम अवेली में गुरुवार देर रात एक बेहद निंदनीय और शर्मनाक घटना सामने आई। भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर अज्ञात…
 06 June 2025
रायपुर। राज्य सरकार ने स्थानांतरण नीति 2025 लागू कर दी है, जिससे सरकारी कर्मचारियों में हलचल मच गई है। खास तौर पर शिक्षकों और पुलिसकर्मियों के लिए यह नीति झटका लेकर…
 06 June 2025
रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने मानपुर-मोहला-अंबागढ़ चौकी जिले के 10 टीबी मरीजों के लिए एक सराहनीय कदम उठाते हुए उन्हें पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने हेतु 60 हजार रुपए की आर्थिक सहायता…
 06 June 2025
भिलाई। भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह लगी आग ने बड़ा हादसा होते-होते टाल दिया, जब तीन बहादुर पुलिस जवानों ने जान जोखिम में डालकर एक महिला और युवक…
 06 June 2025
कोंडागांव। कोंडागांव में एंटी करप्शन ब्यूरो ने रिश्वतखोर प्रभारी तहसीलदार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। एंटी करप्शन ब्यूरों ने प्रभारी तहसीलदार को 15 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा है। तहसीलदार…
 06 June 2025
कोरबा। कलेक्टर  अजीत वसंत के मार्गदर्शन तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन..केशरी के नेतृत्व में 04 जून को जिले के समस्त आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में “ हमारे बुजुर्ग हमारी धरोहर“…
 06 June 2025
कोरबा। भारत सरकार गृह मंत्रालय के मार्ग निर्देशन में उड़ीसा आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के तत्वाधान में भुनेश्वर उड़ीसा में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण शिविर का आयोजन दिनांक 15.04.2025 से 05.05.2025 तक…
 06 June 2025
राजनांदगांव।  कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम अचानकपुर भाटापारा में जल संरक्षण कार्यक्रम नीर और नारी कलश जल यात्रा में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्य…
 06 June 2025
राजनांदगांव।  कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में बारिश को ध्यान में रखते हुए जिले में अधिक से अधिक पौधरोपण करने के लिए औद्योगिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों बैठक…
Advertisement