कोलार की दुकानों में तोड़फोड़ : जिलाध्यक्ष एवं पदाधिकारियों ने पुलिस आयुक्त को सौंपा ज्ञापन,दोषियों की गिरफ्तारी की मांग

कोलार की दुकानों में तोड़फोड़ : जिलाध्यक्ष एवं पदाधिकारियों ने पुलिस आयुक्त को सौंपा ज्ञापन,दोषियों की गिरफ्तारी की मांग
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी भोपाल के जिलाध्यक्ष श्री रविन्द्र यति ने कोलार के ललिता नगर क्षेत्र में गुरुवार रात हुई दुकानों में तोड़फोड़ की घटना पर गंभीर चिंता व्यक्त की है। इस संबंध में उन्होंने शुक्रवार को पुलिस आयुक्त श्री हरिनारायण चारी मिश्रा को ज्ञापन सौंपकर दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।
ज्ञापन में बताया गया कि गोकुल डेयरी के संचालक आशीष मीणा अपने सहयोगियों के साथ देर रात दुकानों को क्षतिग्रस्त करने और उन पर कब्जा करने पहुंचा। जब स्थानीय व्यापारियों ने इसका विरोध किया, तो आशीष मीणा ने अपने एक सहयोगी को फर्जी ‘रविन्द्र यति’ बनाकर कॉल करवाई, जिसमें यह कहा गया कि “मैं आदेश देता हूं कि दुकानों को तोड़ डालो और कब्जा कर लो, विरोध करने वालों को सबक सिखाओ।” जानकारी मिलने पर श्री रविन्द्र यति ने स्वयं आशीष मीणा से बात की, तो उसने गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी। जिलाध्यक्ष ने कहा कि किसी अन्य व्यक्ति को रविन्द्र यति बताना प्रतिरूप द्वारा छल का अपराध है जो कि धोखाधडी की श्रेणी में आता है। मेरे नाम से भ्रम फैलाकर व्यापारियों की संपत्ति को नुकसान पहुंचाया है। भाजपा विश्व की सबसे बडी राजनैतिक पार्टी एवं जिलाध्यक्ष को बदनाम करने के लिए जानबूझकर किया गया है। यह अपराध माफी योग्य नहीं है, दोषियों को कानून के तहत कड़ी सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा सदैव कानून व्यवस्था और व्यापारी सुरक्षा के पक्ष में खड़ी है, और ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अनिवार्य है।
ज्ञापन सौंपने के दौरान जिला उपाध्यक्ष श्री राम बंसल, श्री मनोज राठौर, श्री शंकर मकोरिया, श्री इंद्रजीत राजपूत, श्री राजेंद्र गुप्ता, श्री राहुल राजपूत, श्री अनिल पचौरी, श्री राजकुमार विश्वकर्मा, श्री भासित दीक्षित, श्री शैलेंद्र शुक्ला, श्री जितेंद्र शुक्ला, श्री राघवेंद्र द्विवेदी (दादू), श्री बलिस्ता रावत, श्री प्रवीण प्रेमचंदानी, श्री रवि शर्मा, श्री योगेंद्र मुखरैया, श्री राजू अनेजा सहित महिला मोर्चा की पदाधिकारी श्रीमती वंदना जाचक, श्रीमती शक्ति दुबे, श्रीमती वंदना परिहार, श्रीमती बृजला सचान, श्रीमती सुषमा चौहान, श्रीमती सुषमा बबीसा, श्रीमती आरती अनेजा, श्री सुरेंद्र वाटिका, श्री अजय पाटीदार, श्री अमन यादव, श्री हरिओम असारी, श्री देवेंद्र योगी, श्री अजय साहू, मंडल अध्यक्ष श्री पीयूष सिसोदिया, श्री निर्भय धाकड़, श्री अंकित शर्मा, श्री भरत यादव, श्री राहुल यति, श्री शेखर श्रीवास्तव और श्री रवि पंवार सहित जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Advertisement