कोलार में राम दूत हनुमान सेवा समिति द्वारा एक साथ 501 लोगों द्वारा हनुमान चालीसा पाठ का विशाल आयोजन...

कोलार में राम दूत हनुमान सेवा समिति द्वारा एक साथ 501 लोगों द्वारा हनुमान चालीसा पाठ का विशाल आयोजन...
भोपाल, कोलार सिक्स लेन रोड स्थित आई.बी.डी. हॉलमार्क सिटी एपोरिया मॉल में राम दूत हनुमान सेवा समिति द्वारा पूर्व में आयोजित समारोह की तरह इस वर्ष भी हनुमान जन्मोत्सव का भव्य आयोजन किया गया I राम दूत हनुमान सेवा समिति के अध्यक्ष शमी सरदाना ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को इस धार्मिक कार्यक्रम से जोड़ना और सनातन धर्म का प्रचार करना है, कार्यक्रम में विशेष रूप से हमारे द्वारा एक साथ 501 लोगों के साथ हनुमान संगीतमय का पाठ पढ़ाया जा रहा है जिसमें भाग लेकर सादो लोगों ने समिति में अपना नाम दर्ज कराया है। कार्यक्रम की शुरुआत में प्रसिद्ध कथावाचक पंडित मुकेश महाराज की उपस्थिति में 501 लोगों की उपस्थिति में श्री हनुमान जी की प्रतिमा का अनावरण किया गया और कार्यक्रम में 1001 हनुमान चालीसा की पुस्तक का संगीत के रूप में वितरण किया गया। अंत में हनुमान जी की भव्य आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया।
Advertisement